• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

Writer D by Writer D
14/08/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Draupadi Murmu

President Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव  के  तहत देश भर में घर-घर  तिरंगा फहराया गया।  इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों, जिलों एवं शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।  लोगों को दिन भर भाजपाई राष्टध्वज वितरित करते नजर आए।  लोगों में अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और वाहनों पर ध्वज लगाने का जोश चरम पर रहा। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने यहां लहराते राष्ट्रध्वज के आकार में दुनिया की सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाकर शनिवार को नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  बनाया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और अन्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कम से कम 5,885 छात्र, एनआईडी फाउंडेशन के स्वयंसेवक और अन्य गणमान्य व्यक्ति यहां चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में लहराते झंडे वाली छवि की मानवशृंखला बनाने के लिए एकत्र हुए।  यह उपलब्धि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़कर प्राप्त की गई।

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ (Independence Day) के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय   हर घर तिरंगा   अभियान में शामिल हुए।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  हर घर तिरंगा  अभियान के तहत शनिवार को यहां अपने आवास पर तिरंगा फहराया और नागरिकों से भी ऐसा करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में  प्रभात फेरी  में हिस्सा लिया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर में एक तिरंगा रैली में भाग लिया और मुगलों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले योद्धा दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जबकि   भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मेरठ में  हर घर तिरंगा यात्रा  को हरी झंडी दिखाई।

यूपी में 17 अगस्त तक लाइट एंड साउंड शो फ्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे  हर घर तिरंगा  अभियान के तहत दिल्लीवासियों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि तिरंगा देश का सम्मान और गौरव है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शनिवार को  मेट्रो कॉर्पोरेशन की ओर से देश भर में उसके कार्यालयों पर तिरंगे फहराए गए और तिरंगे की विद्युत लड़ियों से उसके सभी कार्यालय सजाए गए।   ड्रेस रिहर्सल  के चलते दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशनों के कई द्वार पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रहे।    हालांकि आईटीओ, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशनों के द्वार कुछ घंटों के बाद खोल दिए गए।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया,   स्वतंत्रता दिवस सामारोह के ड्रेस रिहर्सल के कारण, निम्नलिखित गेट पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद हैं। इनमें आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक, दो और तीन, लालकिला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर चार, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन और चार और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक, चार और पांच शामिल हैं।

‘हर घर तिरंगा’ संग ‘घर-घर वृक्ष’ अभियान पर भी जोर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर लालकिले के प्रवेश द्वार पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाए जाने के अलावा चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) वाले कैमरे लगाए गए हैं।  अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

पुलिस के अनुसार, लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लगभग सात हजार मेहमान शिरकत करेंगे। सोमवार को स्मारक के आसपास 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने ड्रोन  व यूएवी आदि से किसी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए लाल किला क्षेत्र में छतों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर 400 से अधिक पतंग या   उड़ने वाली किसी भी वस्तु को पकड़ने वाले   लोगों को तैनात किया है।   तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को  नो काइट फ्लाइंग जोन  के रूप में चिह्नित किया गया है।  पुलिस ने बताया, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा  ड्रोन रोधी प्रणाली  भी लगाई जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक,    लाल किले पर और उसके आसपास उच्च विशिष्टता वाले सुरक्षा कैमरे लगाए हैं और उनके फुटेज की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। इस बार, आमंत्रित मेहमानों की संख्या बढ़कर सात हजार तक पहुंच गई है। हमने मुगलकाल में बने स्मारक के प्रवेश द्वार पर भी एफआरएस कैमरे तैनात किए हैं।    उन्होंने बताया कि लाल किला परिसर में खाना, पानी की बोतलें, रिमोट से नियंत्रित कार की चाबियां, धूम्रपान का लाइटर, बक्से, हैंडबैग, कैमरा, दूरबीन, छाता और इसी तरह की वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है,   दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा।   मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं।  वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है।

Tags: 15 augurt76th Independence Dayazadi ka amrit mahotsavNational newspresident draupadi murmu
Previous Post

यूपी में 17 अगस्त तक लाइट एंड साउंड शो फ्री

Next Post

सिपाही को गोली मारने वाला गौकश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
arrested

सिपाही को गोली मारने वाला गौकश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Manappuram Bank robbery

आगरा डकैती केस: मात्र दो घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो बदमाश

17/07/2021
Sonia Gandhi

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

15/06/2025
Jila Badar

पांच अपराधी किये गये जिला बदर

08/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version