• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंगोलिया ने भारत को स्पेशल गिफ्ट में दिया घोडा, राजनाथ ने नाम दिया ‘तेजस’

Writer D by Writer D
07/09/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी होने पर मंगोलिया की ओर से भारत को विशेष उपहार के रूप में एक घोड़ा दिया गया है जिसका नाम उन्होंने ‘तेजस’ (Tejas) दिया है। अब वे अगली दो दिवसीय यात्रा पर मंगोलिया से जापान के लिए रवाना होंगे। वह आठ सितंबर को जापान के साथ ‘टू प्लस टू’ वार्ता में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने जापानी समकक्ष के साथ अलग से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

मंगोलिया की यात्रा के आखिरी दिन रक्षा मंत्री ने उलानबटार में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में भारत सरकार की सहायता से निर्मित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को केंद्र में सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षित मंगोलियाई सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ भी बातचीत की। राजनाथ सिंह ने मंगोलिया के शिक्षा और विज्ञान मंत्री के साथ भारत-मंगोलिया मैत्री स्कूल की आधारशिला रखी, जिसे भारत सरकार की सहायता से स्थापित किया जा रहा है।

मंगोलिया ने भारत को एक रणनीतिक भागीदार और ‘आध्यात्मिक पड़ोसी’ घोषित किया है। यात्रा पूरी होने पर राजनाथ सिंह को मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख की ओर से विशेष उपहार के तौर पर एक घोड़ा दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘तेजस’ दिया है। इस बारे में रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से एक खास तोहफा। मैंने इस शानदार सुंदरता का नाम ‘तेजस’ रखा है। धन्यवाद, राष्ट्रपति खुरेलसुख। धन्यवाद मंगोलिया।

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत

मंगोलिया की अपनी यात्रा पूरी होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज जापान के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ और नौ सितंबर को जापान में होंगे। वह विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ 08 सितंबर को टोक्यो में दूसरी भारत-जापान ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे। जापानी पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री यासुकाजू हमदा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी करेंगे। इस वार्ता में जापान के साथ सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी।

भारत और जापान के बीच इस साल राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। रक्षा मंत्री टोक्यो में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और जापान में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी करेंगे। राजनाथ सिंह इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने जापानी समकक्ष के साथ अलग से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यात्रा के दौरान उनका जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

Tags: international Newsmangolia newsNational newsRajnath singh
Previous Post

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत

Next Post

इनकम टैक्स का एक्शन, गहलोत के करीबी के 53 ठिकानों पर छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपीआईटीएस: लोकल से ग्लोबल की बड़ी छलांग

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Main Slider

समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
Prakashan Group

इनकम टैक्स का एक्शन, गहलोत के करीबी के 53 ठिकानों पर छापा

यह भी पढ़ें

गांधी जी को पुष्पांजलि mahatma gandhi

गांधी जी को पुष्पांजलि और सत्य, अहिंसा और शांति से किनारा, यह तो नहीं चलेगा

30/01/2021
arrested

पुलिस ने सात वांछित इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

04/09/2021

15 दिसंबर राशिफल : इन चार राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version