• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर में महामहिम ने की गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना

Writer D by Writer D
04/06/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
president
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Kovind) ने शनिवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व मे प्रसिद्ध नाथ पंथ की इस पीठ पर पधारे राष्ट्रपति का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। राष्ट्रपति (President Kovind) ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गोशाला जाकर गोसेवा की और मुख्यमंत्री की तरफ से आयोजित जलपान में शामिल हुए। उनके साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उपस्थित रहीं।

गीता प्रेस (Geeta Press) में आयोजित समारोह के संपन्न होते ही राष्ट्रपति (President Kovind) का काफिला सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही उनका स्वागत फरुवाही, मयूर आदि लोक नृत्यों से हुआ। इस प्रकार के अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत राष्ट्रपति अपने वाहन से उतर लोक कलाकारों के बीच पहुंच गए। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर ताली बजाकर और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो यूपी सिंह, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ व गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

101 वेदपाठी विद्यार्थियों द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों की गूंज के बीच श्री कोविंद मुख्य मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा समक्ष पहुंचे और श्रद्धावनत होकर दर्शन किया। यहां राष्ट्रपति के साथ गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के तीन आचार्यों ने विधि विधान से पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के उपरांत राष्ट्रपति श्री कोविंद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मंदिर की गोशाला में राष्ट्रपति (President Kovind) ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर आगमन पर राष्ट्रपति (President Kovind) रामनाथ कोविंद मंदिर की गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गायों को गुड़ रोटी व हरा चारा खिलाया। गोवंश के बीच कुछ पल व्यतीत करते हुए राष्ट्रपति बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे।

170 विशिष्ट जनों से एक-एक करके मिले राष्ट्रपति (President Kovind)

मंदिर की गोशाला का भ्रमण करने के बाद राष्ट्रपति श्री कोविंद (President Kovind) मंदिर परिसर स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार पहुंचे। यहां उनके सम्मान में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की तरफ से जलपान का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में समाज के 170 अति विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति एक-एक करके इन सभी विशिष्टजनों से मिले और उनसे परिचय प्राप्त किया।

प्रेस नहीं साहित्य का मंदिर है गीता प्रेस : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में महापौर सीताराम जायसवाल, राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल, जयप्रकाश निषाद, डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन शुक्ल, कमलेश पासवान, प्रवीण निषाद, विधायक राजेश त्रिपाठी, सरवन निषाद, फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, एमएलसी विशाल सिंह, ब्रिगेडियर पंकज सिंह, दीपेंद्र रावत, ग्रुप कैप्टन आकाश चोपड़ा, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय, गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल वाजपेयी, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक सुबोध दीक्षित समेत गणमान्य उद्योगपति, व्यापारी, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे।

Tags: gorakhpur newspresident kovind
Previous Post

प्रेस नहीं साहित्य का मंदिर है गीता प्रेस : राष्ट्रपति

Next Post

नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर के साक्षी बने राष्ट्रपति

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
president

नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर के साक्षी बने राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें

Test track and treat

टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति से एक सप्ताह में एक्टिव केसों में आयी कमी

09/05/2021
Electrocution

खेत में खाद लगाते समय उच्चतापीय करंट की चपेट में आने से एक की मौत

17/10/2021
Education

मनरेगा के तहत परिषदीय स्कूलों में बनेगी बाउंड्रीवाल

24/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version