• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की जीवंत लोकतांत्रिक व्यवस्था को नमन करता हूं: कोविंद

Writer D by Writer D
24/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ramnath kovind

ramnath kovind

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने कहा है कि हमें केवल राजनीतिक लोकतंत्र से ही संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि सामाजिक लोकतंत्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए क्योंकि इसमें स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांत समाहित होते हैं।

श्री कोविंद (Ramnath Kovind)  ने राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले रविवार शाम यहां राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर ने संविधान को अंगीकृत किए जाने से एक दिन पहले संविधान सभा में अपने समापन वक्तव्य में, लोकतंत्र के सामाजिक और राजनीतिक आयामों के बीच के अंतर को स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि हमें केवल राजनीतिक लोकतंत्र से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। निवर्तमान राष्ट्रपति ने बाबा साहेब के उस बयान का हवाला देते हुए कहा,“मैं उनके शब्दों को आप सबके साथ साझा करता हूं। हमें अपने राजनीतिक लोकतंत्र को एक सामाजिक लोकतंत्र भी बनाना चाहिए। राजनीतिक लोकतंत्र टिक नहीं सकता यदि वह सामाजिक लोकतंत्र पर आधारित न हो। सामाजिक लोकतंत्र का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है जीवन का वह तरीका जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को जीवन के सिद्धांतों के रूप में मान्यता देता है। स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के इन सिद्धांतों को एक त्रिमूर्ति के अलग-अलग हिस्सों के रूप में नहीं देखना चाहिए। उनकी त्रिमूर्ति का वास्तविक अर्थ यह है कि उनमें से किसी भी हिस्से को एक-दूसरे से अलग करने पर लोकतंत्र का वास्तविक उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है।”

श्री कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है और उनकी जगह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15 वीं राष्ट्रपति की शपथ लेंगी।

प्रधानमंत्री के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

श्री कोविंद ने कहा कि जीवन-मूल्यों की यह त्रिमूर्ति आदर्श-युक्त, उदारता-पूर्ण और प्रेरणादायक है। इस त्रिमूर्ति को अमूर्त अवधारणा मात्र समझना गलत होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक ही नहीं बल्कि हमारा प्राचीन इतिहास भी इस बात का गवाह है कि ये तीनों जीवन-मूल्य हमारे जीवन की सच्चाई हैं और उन्हें हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को विभिन्न युगों में हासिल किया भी गया है। उन्होंने कहा,“ हमारे पूर्वजों और हमारे आधुनिक राष्ट्र-निर्माताओं ने अपने कठिन परिश्रम और सेवा भावना के द्वारा न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को चरितार्थ किया था। हमें केवल उनके पदचिह्नों पर चलना है और आगे बढ़ते रहना है।”

निर्वतमान राष्ट्रपति ने कहा,“सवाल उठता है कि आज के संदर्भ में एक सामान्य नागरिक के लिए ऐसे आदर्शों का क्या अर्थ है? मेरा मानना ​​है कि उन आदर्शों का प्रमुख लक्ष्य सामान्य व्यक्ति के लिए सुखमय जीवन का मार्ग प्रशस्त करना है। इसके लिए, सबसे पहले सामान्य लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी की जानी चाहिए। अब संसाधनों की कमी नहीं है।” उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ युवा भारतीयों के लिए अपनी विरासत से जुड़ने और इक्कीसवीं सदी में अपने पैर जमाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा,“शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए हमारे देशवासी सक्षम बन सकते हैं और आर्थिक सुधारों का लाभ लेकर अपने जीवन निर्माण के लिए सर्वोत्तम मार्ग अपना सकते हैं। 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए हमारा देश सक्षम हो रहा है, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।”

Tags: delhi newsNational newsramnath kovind
Previous Post

CWG: भारतीय एथलेटिक्स दल पर छाया डोपिंग का संकट, अब ये खिलाड़ी भी हुए बाहर

Next Post

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले दो और आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
lulu mall

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले दो और आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

kanwariyas

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो लोगों की मौत

08/02/2022
Imprisonment

दहेज हत्या के मामले में पति को दस वर्ष का कारावास

22/07/2023
mike pence

बाइडन की जीत को चुनौती देने की शक्ति उनके पास नहीं, किरकिरी पर पलटे ट्रंप

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version