• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार

Writer D by Writer D
11/09/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर 2.64 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, हिंडालको इंडस्ट्रीज, डिवीज लेबोरेट्रीज और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 5.28 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,329 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,339 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 990 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

दो बड़े बैंकों पर RBI ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, कस्टमर पर होगा ये असर

बीएसई का सेंसेक्स आज 6.83 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 81,928.12 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 82,009.78 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 81,741.65 अंक के स्तर तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 75.26 अंक की मजबूती के साथ 81,996.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 7.10 अंक की कमजोरी के साथ 25,034 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों ने एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू कर दी, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,078.20 अंक तक पहुंचा। इसी तरह बिकवाली का दबाव बनने पर ये 24,981.30 अंक तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 20.70 अंक की बढ़त के साथ 25,061.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 361.75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,921.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 104.70 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,041.10 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness NewsBusiness News HindiBusiness news in hindibusiness news inhindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

दो बड़े बैंकों पर RBI ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, कस्टमर पर होगा ये असर

Next Post

झांसी के सॉफ्ट टॉयज जैसे मूंगफली का भी बजेगा देश दुनिया में डंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Next Post
Peanut

झांसी के सॉफ्ट टॉयज जैसे मूंगफली का भी बजेगा देश दुनिया में डंका

यह भी पढ़ें

Ramlala

भव्य होगा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भारी भीड़ जुटने की संभावना

02/08/2023
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा, शुक्रवार को जरूर करें ये काम

02/12/2022
Alcohol

अब देश में डिस्टलरी हब के रूप में उभर रहा यूपी

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version