• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोना की कीमत में आया भारी उछाल, चांदी भी रिकॉर्ड की ऊंचाई पर

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को जबरदस्त उछाल के चलते चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 3,564 रुपये की भारी बढ़त के साथ 64,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स पर यह इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर 3,372 रुपये की उछाल के साथ 65,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह एमसीएक्स पर इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

विधान सभा स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वापस ले ली अपनी याचिका

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें सोमवार सुबह रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर ट्रेंड करती दिखी हैं। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 785 रुपये की बढ़त के साथ 51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इसी समय 790 रुपये की तेजी के साथ 52,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह भी इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 1.61 फीसद या 31.50 डॉलर की जबरदस्त उछाल के साथ 1,956.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.58 फीसद या 30.01 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,932.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई।

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच आज 5 Rafale विमानों ने फ्रांस से भरी उड़ान

चांदी के वैश्विक भाव में भी उछाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोमवार सुबह 6.06 फीसद या 1.39 डॉलर की बढ़त के साथ 24.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 5.99 फीसद या 1.36 डॉलर की बढ़त के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई।

Tags: "mcxchandiGlobal Gold Priceglobal Gold ratesgoldGold Futures priceGold futures price todayGold Pricegold rateHighest Level of goldHighest Level of SilverHPCommonManIssuesInternational Gold Pricelatest gold silver pricemcx gold priceold Rate TodaysilverSilver Price TodaySilver price"silver ratesonaचांदी का भावचांदी की कीमतसोनासोना महंगासोने का भावसोने का वायदा भावसोने का वैश्विक भावसोने की कीमत
Previous Post

लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, 3 सेवादार संक्रमित, दोबारा होगी जांच

Next Post

सीआरपीएफ के 82वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post

सीआरपीएफ के 82वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Mission Rojgar

बढ़ेंगे रोजगार के मौके, आय में वृद्धि से आएगी खुशहाली

25/04/2022
Walnut Barfi

इस दिवाली घर पर बनाए स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी

18/10/2025
cm dhami

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

19/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version