• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल परिसर में कैदी ने पिया टॉयलेट क्लीनर, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
prisoner

prisoner

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी जिला जेल में निरूद्ध एक कैदी (Prisoner) ने शनिवार को जेल परिसर में टायलेट क्लीनर का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में जेल के अस्पताल में लाया गया जहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

शनिवार को जेल में परेड डे का आयोजन होता है। इस दिन विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाता है। जेल की बैरक नंबर छह में बंद कैदी आमिर ने सफाई अभियान के दौरान टॉयलेट क्लीनर का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षिका कोमल मंगलानी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गईं। बंदी (Prisoner) को उल्टियां करवाई गईं। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षिका ने बताया कि बंदी के दो भाई भी जेल में है। आमिर को आम्र्स एक्ट और गोवध अधिनियम के मामले में जून 2022 में जेल लाया गया था।

बताया गया है कि उसके परिवार के लोग उससे मिलने नहीं आ रहे थे, जिससे वह मायूस रहता था। हालांकि उसके भाईयों से भी बात की गई लेकिन वे भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी पाकर पुलिस गई थी। परिवार के लोगों को बता दिया गया है। सैफई में बंदी का उपचार चल रहा है।

Tags: mainpuri news
Previous Post

यूएसए के लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले 14 ठग गिरफ्तार

Next Post

11 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Next Post
Arrested

11 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव

17/11/2025
covid-19

कोरोना टेस्टिंग में तमिलनाडु को पछाड़, यूपी बना देश का नंबर 1 राज्य

14/08/2020
cm yogi

आप केवल एक बल के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज का विश्वास व प्रदेश सरकार की शक्ति हैं: मुख्यमंत्री

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version