• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जेल में बंद कैदियों के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने की पहल

Writer D by Writer D
05/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, शिक्षा
0
Merrut District Jail

Merrut District Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जनपद की जिला जेल (District Jail) में बंद महिला कैदियों के बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है. अपनी मां के साथ जेल में रह रहे इन बच्चों का एडमिशन पास के निजी स्कूल में कराया गया है. इन बच्चों की पूरी पढ़ाई निशुल्क होगी और पाठ्य सामग्री इन्हें जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी प्रकार उनकी माताओं के जेल में रहने तक यदि इन बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन के लिए कहीं बाहर भी भेजना हुआ तो इसका पूरा खर्च जिला प्रशासन उठाएगा.

यह जानकारी मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने दी. उन्होंने बताया कि बच्चों की निजी और इंगलिस मीडियम में पढ़ाई शुरू होने से बच्चों के साथ ही उनकी माताएं भी खुश हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधा मेरठ जिला कारागार (District Jail) में बंद 7 महिला कैदियों के बच्चों को मिल रही है. जिला प्रशासन का पूरा प्रयास होगा कि कैदियों के बीच रह कर इन बच्चों के जीवन ना खराब हो. बल्कि वह आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर एक मिसाल कायम कर सकें.

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में ED की छापेमारी, आज से होने वाली BAMS परीक्षा स्थगित

उन्होंने बताया कि इन बच्चों को जेल (District Jail) से स्कूल ले जाने और स्कूल खतम होने के बाद वापस लाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई है. डीएम दीपक मीणा के मुताबिक मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में कई महिलाएं ऐसे हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं. चूंकि इन बच्चों की उम्र बहुत कम है, इसलिए इन्हें मां के साथ जेल में ही रहना पड़ता है. यहां रहने से उनके शिक्षा से वंचित रह जाने का खतरा था. वहीं कैदियों के बीच रहकर इन्हें गलत संगत में भी पड़ने की आशंका थी.

उन्होंने बताया कि ऐसे में इनमें से 7 महिला कैदियों के बच्चों का एडमिशन नजदीकी निजी स्कूल में कराया गया है. उधर जेल प्रबंधन ने बताया कि इस समय जिला जेल में कुल 77 महिला कैदी बंद हैं. इनमें सात महिलाओं के बच्चे छोटे हैं. यह महिला कैदी हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी आदि के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल में आई हैं.

फिलहाल इनके बच्चों का एडमिशन मेरठ के साकेत स्थित केएस पब्लिक स्कूल में कराया गया है. ये बच्चे सुबह 7:30 बजे जेल से वैन से स्कूल जाते हैं और 12:30 बजे जेल की ही गाड़ी से वापस लौटते हैं. डीएम के मुताबिक वह हर महीने जेल का निरीक्षण करते हैं. पिछले निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन बच्चों की स्थिति देखी तो उन्हें क्वालिटी एजुकेशन दिलाने का फैसला किया.

Tags: District Jailmerrut district jailmerrut newsup news
Previous Post

इमरान खान अरेस्ट, तोशाखाना केस में मिली इतने साल की सजा

Next Post

UP NEET यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Fire breaks out in Lokbandhu Hospital
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Encounter
उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, दरोगा भी घायल

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Next Post
NEET UG

UP NEET यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

Sonam Raghuvanshi

सोनम रघुवंशी फिर जाएगी जेल या मिलेगी राहत?, निगाहें अब न्यायालय के आदेश पर

11/06/2026
PM Modi

इतिहास रचने आएंगे पीएम मोदी, स्वागत को गोरक्षनगरी बेकरार

06/07/2023
children

चुभती गर्मी में नौनिहाल खुले में पढ़ने को मजबूर, न पानी की व्यवस्था न शौचालय का प्रबंध

18/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version