• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस Priyanka_Chopra and Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं।

प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद’

राजस्थान में पारंपरिक तरीके से साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। वो एक वक्त में फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

2016 में, भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था। फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।

साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म थमिज़न (2002) के साथ अपने फिल्मी करियक की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, उसके बाद  2003 में फिल्म मुझसे शादी करोगी, 2004 में आई थ्रिलर फिल्म ऐतराज़ के लिए आलोचकों ने भी उनके एक्टिंग की प्रशंसा की थी।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2006 में डॉन, 2008 में फैशन जैसी फिल्मों में काम किया। फैशन फिल्म में एक परेशान मॉडल की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के जरिए नाम कमाया। विशेष रूप से 2021 में  द व्हाइट टाइगर और साइंस फिक्शन द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली।

प्रियंका चोपड़ा ने पर्यावरण और महिलाओं के अधिकारों जैसे सामाजिक मुद्दों के लिए भी काम किया है। उन्होंने 2006 से यूनिसेफ के साथ काम किया है और उन्हें 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsPriyanka Choprapriyanka chopra becomes mother
Previous Post

पुरानी वस्तुओं से घर को बनाये खूबसूरत कुछ इस तरह…

Next Post

सर्दियों में लेना चाहते हैं गर्मागर्म ब्रेकफास्ट का मजा, मिनटों में तैयार करें ब्रेड भजिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे गिफ्ट में ये चीजें, जीवन में घिर जाएंगी परेशानियों

20/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

20/08/2026
stylish-in-monsoon-season
Main Slider

मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

20/08/2026
Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Next Post

सर्दियों में लेना चाहते हैं गर्मागर्म ब्रेकफास्ट का मजा, मिनटों में तैयार करें ब्रेड भजिया

यह भी पढ़ें

pitru paksha

मातृ नवमी आज, इन दिवंगतों का कर सकते हैं श्राद्ध; जानें पूजन विधि

07/10/2023
पंजाब में कोरोना

पंजाब में कोरोना से 24 घंटों में 50 मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 1 हजार के पार

23/08/2020
CM Yogi

सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग दंगा पॉलिसी चलाते थे, हम विकास की पॉलिसी चलाते हैंः सीएम योगी

18/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version