• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संजीत यादव की हत्‍या पर कानून व्‍यवस्‍था को लेकर प्रियंका गांधी ने किया योगी सरकार घेराव

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश से इस समय खराब कानून व्‍यवस्‍था और अपराधियों के ऊंचे मनोबल से जुड़ी कहानियां रोज सामने आ रही हैं। यह स‍ब तब हो रहा है जब सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ राज्‍य में अपाराधियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन क्‍लीन चला रहे हैं। रोज ईनामी बदमाशों का पुलिस एनकाउंटर कर रही है। बावजूद इसके अपराधियों के मंसूबे कम होते नहीं दिख रहे हैं।

अर्जेंटीना में कोरोना के रिकॉर्ड 6,127 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1.48 लाख हुई

उत्‍तर प्रदेश में पुलिस की लापरवाही से एक युवक की और जान चली गई। अपहरणकर्ताओं को 30 लाख रुपए दिलाने के बाद भी पुलिस कानपुर में संजीत यादव को बचा नहीं पाई। इससे पहले गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को भी कुछ गुंडों ने सरेआम गोली मारी थी। उस समय भी पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। विक्रम ने पुलिस से कुछ मनचलों की शिकायत की थी, जिसके बाद भी उन पर कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई थी। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना के बाद योगी सरकार पर फ‍िर एक बार हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या। पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और उनकी हत्या कर दी गई। एक नया गुंडाराज आया है। इस जंगलराज में कानून-व्‍यवस्‍था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच आज हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें

करीब महीने भर पहले अपहृत पैथोलॉजी कर्मी संजीत यादव की दोस्तों ने ही हत्या कर दी और शव को पांडु नदी में फेंक दिया था। गुरुवार रात पुलिस ने दो दोस्तों समेत चार युवकों और एक युवती को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने 26 जून को ही हत्या करके शव पांडु नदी में बहाया जाना कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने संजीत की बाइक बरामद कर ली है। वारदात को फिरौती की रकम के लिए अंजाम दिया गया।

Tags: kanpurkidnapping caselatest newspriyanka gandhiSnajeet Yadavyogi govt.प्रियंका गांधींप्रियंका-योगी
Previous Post

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच आज हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें

Next Post

कोरोना का कहर: ब्रिटेन की सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

Desk

Desk

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Next Post
मास्क लगाना अनिवार्य

कोरोना का कहर: ब्रिटेन की सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव साइकिल से पहुंचे विधान सभा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध

26/02/2021
bank closed

अगले महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/11/2021
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version