• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी को दूसरी पार्टियों के नेताओं पर उंगली उठाने का हक नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर राजनीति अभी भी जारी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से जब प्रियंका को लेकर सवाल पूछा गया तो भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रियंका तो कमरे में बंद थीं, वो हमारा संघर्ष नहीं देख पाईं।

दरअसल, सीतापुर में हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मैदान में संघर्ष करती नहीं दिखतीं। इस बारे में जब अखिलेश से सवाल किया गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा, ‘वो कमरे में बंद थीं, नहीं पता होगा उनको। सबसे ज्यादा संघर्ष समाजवादियों ने किया है। सबसे ज्यादा लाठी समाजवादियों को पड़े हैं। इसलिए किसी को टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है कि कौन क्या कर रहा है। आप क्या कर रहे हैं, ये आपको बताना चाहिए। दूसरी पार्टियों के नेताओं पर उंगली उठाने का आपको कोई हक नहीं है।’

लखीमपुर में हुई हिंसा के अगले ही दिन प्रियंका गांधी को तड़के हरगांव के पास हिरासत में ले लिया गया था और उसी दिन यानी सोमवार को अखिलेश यादव को भी हिरासत में ले लिया गया था. प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया था। वहां से उनका एक झाड़ू लगाते हुए वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को लेकर जब अखिलेश से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इस पर कोई बहस नहीं है। सबको गिरफ्तार किया गया। किसी को कहीं रखा गया, जहां पुलिस ही नहीं थी। हमें ले जाया गया कि यही आपकी जेल है।’ उन्होंने कहा, ‘जब सरकार के पास इंतजाम नहीं है। सरकार तैयार ही नहीं है। केवल सरकार इसलिए तैयार है कि कोई पीड़ित परिवार से नहीं मिल ले। पूरी फोर्स लगा रखी है।’

कपिल सिब्बल ने SC से की अपील, कहा- जल्द कार्रवाई करें

प्रियंका गांधी को लेकर राहुल गांधी ने बोला था कि ये किसी महिला के साथ ठीक बर्ताव नहीं था। इस पर अखिलेश ने कहा, ‘बीजेपी का यही तरीका है काम करने का। हाथरस की बेटी हो या कहीं की भी कन्या की बात हो।’

उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में हत्या होती है। 6 पुलिसवाले जाते हैं। एक व्यापारी को पीटते हैं। पीटते-पीटते उनकी जान चली जाती है। अभी भी पुलिस के लोग फरार हैं। महोबा में एक ब्राह्मण कारोबारी था, उसकी हत्या हो गई। आजतक आईपीएस फरार है. अभी लखीमपुर में कुचल दिए गए। एक पत्रकार की जान चली गई। सब फरार हैं। कोई गिरफ्तार नहीं हुआ।’ अखिलेश ने आगे कहा, ‘अगर गृह राज्यमंत्री होंगे। उनके बेटे ने अपराध किया होगा, तो कौन पकड़ेगा? इसलिए सरकार गृह राज्यमंत्री को बचाना चाहती है। उनके परिवार को बचाना चाहती है, ताकि सच्चाई बाहर न आ जाए।’

अखिलेश ने साफ किया कि वो अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराना अनुभव ठीक नहीं था। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या आपकी राहुल-प्रियंका से कोई बात हुई है तो उन्होंने कहा, ‘नहीं। मेरी कोई बात नहीं हुई।’

Tags: akhilesh yadavLucknow Newspriyanka gandhiup news
Previous Post

यूपी एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Next Post

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स में 555 अंकों की आई गिरावट

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स में 555 अंकों की आई गिरावट

यह भी पढ़ें

sanjay singh

पंचायत चुनाव में जनता ने बता दिया भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी : संजय सिंह

04/05/2021
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज शहर में बनेंगे लघु मंच, तय किए गए 20 स्थल

21/12/2024
Hospitals

गलत जानकारी देना अस्पताल को पड़ा भारी, एक का लाइसेंस कैंसिल टी दूसरा हुआ सस्पेंड

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version