• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार अमीरों के कर्ज माफ करती है किसानों के नहीं: प्रियंका

Writer D by Writer D
16/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में होनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में बुधवार को एक जनसभा में मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों के कर्जे माफ करते है उनके मंत्री के पुत्र किसानों को अपनी गाडियो के नीचे कुचल देते है मगर किसानों का कर्जा नही माफ करते है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने लोकसभा चुनाव में अपने भाई कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली से उनका पीढ़ियों से नाता रहा है और रायबरेली की जनता के लिए यहां से चुने गए कांग्रेस के नेताओ की जवाबदेही होती थी। उन्होंने आरोप लगाया वर्तमान सरकार में यह जवाबदेही नही रह गयी और यह लोग, जनता को धर्म के नाम गुमराह कर बस वोट लेते है तथा मोदी सरकार की नीतियों की वजह से हर चीज दिनोदिन महंगी होती जा रही है।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) कहा कि आज गैस का सिलेंडर 11 सौ का हो गया है जबकि पहले यही सिलेंडर जब 4 सौ रुपये का था। उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर सिलेंडर लेकर उतर आते थे। आज 70 करोड़ लोग बेरोजगार है। अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। सड़के बिजली पानी की जो सुविधाएं जैसी मिलनी चाहिए नही मिल रही है। आमलोग, युवा किसान आदि देश का गरीब परेशान है।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनकी सरकार के एक मंत्री के पुत्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी जिसमे कुछ किसान मारे गए थे। मोदी सरकार आज पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर देती है जबकि गरीब और किसानों के कर्ज नही माफ करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की बड़े पूंजीपतियों से साठगांठ है इसलिए देश के बंदरगाह, हवाई अड्डे खदानें बड़े खरबपतियों को दे दिया है और तो और त्रुटिपूर्ण टीका बनाने वाली कम्पनी से मोदी ने 52 करोड़ रुपए चंदा लिया है जबकि उस टीके से लोगो को दिल के दौरे पड़ सकते है। आज गांवों में आवारा पशु और छुट्टा जनावर खेत चर रहे है।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) कहा कि उनकी छत्तीसगढ़ सरकार के सामने इसी तरह की समस्या आयी तो वहां की कांग्रेस सरकार ने मजबूत गौशालाएं बनाई और महिलाओं के समूह को गौशाला से जोड़ दिया जिससे गायों के दूध दही को बेच कर महिलाओं को आर्थिक लाभ और तरक्की हुई साथ ही वहां सरकार ने गोबर भी खरीदा और गोबर गैस बनाई तो लोगो ने गोबर से लाभ लेने के लिए आवारा पशु भी रखे जिससे उनको और आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत सही हो तो समस्याओं का निदान होता है लेकिन मोदी सरकार की नीयत सही नही है। यह सरकार आरक्षण बदलने की बात कह रही है और आज इसी चुनाव में देश का भविष्य निहित है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसानों महिलाओं और नौजवानों के लिए अनेकों योजनाओं को लाया जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य, नौकरी का अधिकार, पेपर लीक को खत्म करने का कठोर कानून बनाया जाएगा। हम कोटेदार को भी आर्थिक रूप से सबल बनाने की योजना लाएंगे राहुल गांधी जनता की समस्याओं को जानने और उनके निवारण के लिए चार हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा की है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में एक पत्रकार को एक जनसभा में भाजपा के लोगो ने पीट दिया क्योंकि उसने उन महिलाओं का वीडियो बना लिया था जिसमे उन महिलाओं ने कहा था कि उन्हें पैसे देकर मीटिंग में लाया गया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सच्चाई छिपाना चाहती है जबकि राहुल गांधी हमेशा अन्याय खिलाफ लड़ने का जज्बा रखते है। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने लोगो से राहुल गांधी को चुनाव में जिताने की अपील की।

Tags: lok sabha elections 2024priyanka gandhirai bareli newsup news
Previous Post

कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था नामांकन

Next Post

सीता नवमी पर ऐसे करें माता सीता की पूजा, जानें पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Next Post
Sita Navami

सीता नवमी पर ऐसे करें माता सीता की पूजा, जानें पूजन विधि

यह भी पढ़ें

soft lip

सर्द मौसम में इन चार तरीकों से करें होंठो की देखभाल

04/11/2021
Ordinance Factory

जंग की आहट के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द , कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश

04/05/2025
Hotels received bomb threats

फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version