• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Desk by Desk
11/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी वाड्रा priyanka gandhi

प्रियंका गांधी वाड्रा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मौनी अमावस्या  के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को यूपी के प्रयागराज जिले में पहुंची हैं। यहां पर प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाई है। बता दें कि अगले साल होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सूबे में मौजूदगी लगातार बढ़ रही है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम तट पर पहुंचकर नाव से उस पार गईं और संगम में डुबकी लगाई और पूजन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा खुद ही नाव चलाते हुए घाट पर पहुंचीं। वाड्रा ने गुरुवार को प्रयागराज के अपने दौरे पर पुरखों की कार्यस्थली आनंद भवन में बैठक करने के बाद संगम पर बेटी के साथ पूजा-अर्चना की। आराधना मिश्रा मोना और दिल्ली से साथ आईं दो अन्य सहयोगियों ने भी स्नान किया। इस दौरान आसपास कड़ी सुरक्षा थी। स्नान के बाद सभी फिर अरैल घाट पहुंचे।

UPPSC RO, ARO 2016 का टाइपिंग टेस्ट 23 फरवरी से, एडमिट कार्ड जारी

मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान में गंगा तट प्रयागराज पहुंची महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी। pic.twitter.com/gNjtML05d8

— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 11, 2021

बता दें कि कि मौनी अमावस्या के दिन को दान, स्नान के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में इसी मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने आनंद भवन का भी दौरा किया था। प्रियंका गांधी वाड्रा आनंद भवन पहुंच कर अनाथ बच्चों से मुलाकात की है।

यहां से वह सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुईं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात करने पहुंची। इस दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर एक छात्रा से भी प्रियंका मिलीं। इसी बीच भीड़ में से सीमा सिंह निवासी नैनी ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उसके पास पहुंच गईं और बातचीत करते हुए उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है।

इससे पहले संगमनगरी प्रयागराज में अपने पुरखों के स्मृति स्थल आनंद भवन आकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाव विभोर हो गईं। अपने बच्चों के साथ प्रयागराज पधारीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पैतृक आवास आनंद भवन में अपने पुरखों को याद किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की स्मृतिका पर पुष्पांजलि के साथ ही पंडित मोती लाल नेहरू व इंदिरा गांधी को भी नमन किया।

इसके बाद बैठक की और फिर यहां पर स्वराज भवन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों के स्वजन से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताया। वह कुल एक घंटे तक यहां रूकीं।

Tags: congressMouni AmavasyaPriyanka Gandhi VadrasangamSangam Beachकांग्रेसप्रियंका गांधी वाड्रामौनी अमावस्यासंगमसंगम तट
Previous Post

UPSSSC 2021 कृषि सेवा  प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ भर्ती में प्रमाण पत्रों का मिलान 19 से

Next Post

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की तिथियां घोषित, यहां देखें पूरी डेटशीट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
UP Board 2021

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की तिथियां घोषित, यहां देखें पूरी डेटशीट

यह भी पढ़ें

Senior artist Sanjay Gandhi

कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे सीनियर आर्टिस्ट संजय गाँधी

31/05/2021
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

हाथरस मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार को घेरा, कहा- सत्यमेव जयते

18/12/2020

प्रदेश के औद्योगिक विकास के पथ बनेंगे एक्सप्रेस-वे

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version