• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच घंटे छकाने के बाद सुबह गिरफ्त में आयीं प्रियंका गांधी, द्वितीय वाहिनी पीएसी में की गईं नजरबंद

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। लखीमपुर के तिकुनिया में हुए बवाल में आठ लोगों की मौत की सूचना पाकर किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तलाश में रात भर जिले के अधिकारी सड़कों पर फर्राटा भरते रहे, लेकिन प्रियंका गांधी ने तू डाल-डाल, मैं पात-पात की कहावत को चरितार्थ साबित कर अधिकारियों को खूब छकाया।

सिधौली से बिसवां-लहरपुर तक तो प्रियंका गांधी की लोकेशन मिली, लेकिन उसके बाद वह कहां से निकल गईं, इसका अधिकारी भी पता नहीं लगा सके। आखिरकार सुबह करीब पांच बजे प्रियंका गांधी को हरगांव से गिरफ्तार कर सीतापुर में द्वितीय वाहिनी पीएसी में नजरबंद किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी पीड़ित किसानों व उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ से रवाना हुई थीं। उनके साथ आधा सैकड़ा से अधिक गाड़ियों का काफिला था। लखनऊ के अलावा उन्हें इटौंजा टोल पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आगे निकलने में कामयाब रहीं। प्रियंका गांधी लखीमपुर न पहुंचे, इसे मद्देनजर रखते हुए सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, एसडीएम सदर प्यारेलाल मौर्य भारी पुलिस बल व महिला जवानों की टोली के साथ मुस्तैद नजर आए।

टोल बैरियर पर पुलिस वाहन व ट्रक लगाकर रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। डीएम-एसपी स्वयं मोर्चा संभाल रहे थे और किसी भी कीमत पर प्रियंका गांधी को टोल पर ही रोकने की तैयारी थी। लेकिन इसकी भनक प्रियंका गांधी को भी थी और उन्होंने भी लखीमपुर जाने की ठान रखी थी। सिधौली तक तो उनकी लोकेशन मिली, लेकिन बाद में उनका काफिला अचानक पुलिस-प्रशासन की नजरों से ओझल हो गया।

आनन-फानन में सिधौली से बिसवां-लहरपुर होते हुए लखीमपुर जाने वाले तमाम मार्गाें को बंद किया गया। डीएम-एसपी भी खैराबाद होते हुए लहरपुर तक गए। बताया जा रहा है कि लहरपुर में उनका काफिला दिखा था, लेकिन पुलिस की बैरीकेट देखकर वह लहरपुर-सीतापुर के रास्ते पर मुड़ गया।

इसके बाद से प्रियंका गांधी व उनके साथ चल रहीं गाड़ियों का कोई सुराग नहीं लग सका। डीएम-एसपी ने हरगांव बॉर्डर तक प्रियंका की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन वह खाली हाथ ही रहे। सुबह रास्ता भटककर प्रियंका गांधी हरगांव पहुचीं तो वहाँ से उन्हें गिरफ्त में ले लिया गया।

ट्रक व बैरियर लगाकर बंद किए गए रास्ते

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर खैराबाद टोल प्लाजा के अलावा नेशनल हाईवे से लखीमपुर बाईपास को रेलवे का बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। शहर के नैपालापुर चौराहे से हरगांव व लहरपुर जाने वाले मार्गाें को ट्रक खड़ा कर बंद किया गया। इतना ही नहीं झरेखापुर में भी बैरियर लगाकर स्टेट हाईवे को जाम किया गया। हरगांव से लखीमपुर, इमलिया सुल्तानपुर से गोला जाने वाले मार्गाें पर भी बैरियर लगाकर सख्ती से चेकिंग की गई।

Tags: lakhimpur newslakhimpur violencesitapur news
Previous Post

शरीर की इन जगहों पर टैटू बनवाकर आप भी लग सकतें है ‘COOL’

Next Post

अगर आप अपनी राशि के अनुसार पहनेंगे कपड़े, तो बढ़ जाएंगी सफलता की संभावनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
clothes according to zodiac sign

अगर आप अपनी राशि के अनुसार पहनेंगे कपड़े, तो बढ़ जाएंगी सफलता की संभावनाएं

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

15 दिन में पैसे डबल करने के नाम पर 250 करोड़ की ठगी, चीन से जुड़े हैं तार

09/06/2021
Harbhajan Singh

‘मैं राम मंदिर जरूर जाऊंगा, जिसको जो एक्शन लेना हो ले…’, AAP सांसद हरभजन सिंह की दो टूक

20/01/2024
Shankh

इस दिशा में रखें शंख, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

21/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version