• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली से भरेंगी चुनावी हुंकार

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मुरादाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी और इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था पूरी कर ली है।

कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रियंका गांधी कल यहां बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने के इरादे से प्रियंका गांधी दो दिसंबर को मुरादाबाद के दौरे पर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, इमरान प्रतापगढी समेत और अन्य दिग्गज कांग्रेस नेता चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता लगे हुए है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।इस बार से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी जी-जान से जुटे हुए हैं। कांग्रेस के पंरपरागत वोटर्स के सपा, बसपा और भाजपा में खिसक जाने चिंतित कांग्रेस आला कमान आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने, इंटर पास लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्नातक पास करने वाली लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी और किसानों का पूरा कर्जा माफ, 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार, कोरोना की मार झेल रहे परिवार को 25 हजार की मदद, आंगनबाड़ी महिलाओं को बढ़ा हुआ मानदेय देने, कोरोना काल का बकाया भी साफ समेत प्रतिज्ञाओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के हर दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक, किसानों आदि के लिए संघर्ष कर रही है।जनता को यहां कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से अवगत कराया जाएगा।

कृष्ण नगरी में धारा-144, हिंदू महासभा के कई नेता नजरबंद

प्रिंयका के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक नगर मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सर्किट हाउस व बुद्धि विहार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गौरतलब है कि 15 नंवबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह बताते हुए पिछले दिनों उनका मुरादाबाद का दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो गया था। उनके दौरे का कार्यक्रम रद्द होने से स्थानीय कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों में मायूसी छा गई थी। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के पैतृक शहर मुरादाबाद को प्रियंका के ससुराल के तौर पर भी पेश किया जाता रहा है।

Tags: Muradabad newspratigya rallypriyanka gandhiup news
Previous Post

घाटी में लगी भीषण आग, 14 घर जलकर खाक

Next Post

सीएम योगी के दो दशक के अथक संघर्ष की परिणीत है गोरखपुर खाद कारखाना

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Next Post

सीएम योगी के दो दशक के अथक संघर्ष की परिणीत है गोरखपुर खाद कारखाना

यह भी पढ़ें

मन की बात : पीएम मोदी 11 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित

26/07/2020
Tourist

टूरिस्ट गैप एनालिसिस को लेकर तैयार की जाएगी डीपीआर

25/06/2024

मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : शिवराज

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version