• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में प्रियंका गांधी की नये साल में नये कलेवर के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

Desk by Desk
10/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले संगठन सृजन अभियान के जरिये ग्रामीण इलाकों में पैठ मजबूत करने जुटी है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के इरादे से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नये साल में वृहद संपर्क अभियान छेड़ सकती हैं।

पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि श्रीमती वाड्रा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में यूपी में डेरा जमा सकती है। अपने संपर्क अभियान के तहत वह मंडल वार क्षेत्रों का दौरा करेंगी और सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याये जानने के साथ क्षेत्र में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगी।

उन्होने बताया कि श्रीमती वाड्रा निर्धारित क्षेत्र में शाम छह से दस बजे के बीच चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगी जबकि वह रात्रि का भोजन किसी भी आम कार्यकर्ता अथवा साधारण ग्रामीण के घर पर करेंगी। श्रीमती वाड्रा का यह अभियान पंचायत चुनाव और उसके बाद वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने पांच बच्चों की मां संग किया सामूहिक दुष्कर्म

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के लिये हाल ही में हुये विधानसभा उपचुनाव के नतीजे उत्साहवर्धक रहे हैं। इस चुनाव में पार्टी भले ही किसी सीट पर जीत दर्ज न कर सकी हो लेकिन बांगरमऊ और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां पार्टी दूसरे नम्बर पर रही वहीं सभी सात सीटों पर मत प्रतिशत में बढोत्तरी दर्ज की गयी।

उन्होने बताया कि अब बारी पंचायत चुनाव की है जिसके लिये पार्टी संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता और पदाधिकारी लगातार ग्रामीणों इलाकों का भ्रमण कर रहे है और संवाद के जरिये पार्टी की नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का यह अभियान जनवरी के मध्य तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरों की शुरूआत होगी।

सूत्रों ने बताया कि श्रीमती वाड्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उस क्षेत्र के कद्दावर पदाधिकारी साथ रहेंगे। जो चलाये गये अभियान की समीक्षा करने के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान नये कृषि कानून के दूरगामी दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया जायेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान दो अक्टूबर से जारी है। अभियान में अब तक ब्लॉक स्तर में कमेटियों का गठन किया जा चुका है जबकि न्याय, पंचायत, ग्राम सभा स्तर तक कमेटियों के गठन का काम प्रगति पर है। ब्लॉक कमेटी में 25, न्याय पंचायत में 21 और ग्राम पंचायत में 15 सदस्य होंगे। इस अभियान की मानीटरिंग भी सीधे प्रदेश मुख्यालय स्तर पर की जा रही है।

Tags: priyanka gandhiग्राम पंचायत में 15 सदस्यचौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवादन्याय पंचायत में 21पंचायत चुनावप्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लूप्रियंका गांधींब्लॉक कमेटी में 25
Previous Post

अनंतनाग में डीडीसी चुनाव के दौरान तीन पत्रकारों के साथ मारपीट, केपीसी ने कड़ी निंदा की

Next Post

तीनों कृषि कानून नहीं होंगे समाप्त, किसानों से सरकार बातचीत को तैयार: कृषि मंत्री 

Desk

Desk

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Next Post
तीनों कृषि कानून नहीं होंगे समाप्त All three agricultural laws will not end

तीनों कृषि कानून नहीं होंगे समाप्त, किसानों से सरकार बातचीत को तैयार: कृषि मंत्री 

यह भी पढ़ें

दिल्ली: चप्पल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मासूम बच्चों की जलकर मौत

19/12/2020
CM Vishnudev Sai

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय ने सुनी जरूरतमंदों की बातें

27/06/2024
Shivpal Yadav

मुलायम जैसा नेता हो तो भारत बन सकता है विकसित देश : शिवपाल

21/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version