• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने पेश की पर्यावरण संरक्षण और विकास की अनूठी मिसाल

Writer D by Writer D
01/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
forest land

forest land

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वन एवं वन्यजीव विभाग ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया और क्षतिपूरक वनरोपण में समन्वय स्थापित कर विकास और पर्यावरण सरंक्षण को नई दिशा प्रदान की है। योगी सरकार ने एक ओर तो परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया है तो वहीं दूसरी ओर कैम्पा निधि से क्षतिपूर्ति वनीकरण व अन्य कार्यों को गति प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है। परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल जारी 226 अन्तिम स्वीकृतियों में से 142 स्टेज-2 की स्वीकृतियां पिछले 05 माह में निर्गत की गईं। साथ ही 868 करोड़ रुपये की कैम्पा निधि से क्षतिपूर्ति वनीकरण का कार्य किया गया है। जो कि सही अर्थों में सतत विकास की अवधारणा को धरातल पर सच साबित करता है।

परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से मिली विकास कार्यों को गति

सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वन एवं वन्य जीव विभाग ने परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तान्तरण प्रक्रिया को त्वरित गति प्रदान की है। परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से पिछले पांच महीनों में परिवेश 2.0 के तहत कुल 226 अंतिम स्वीकृतियों में से 142 स्टेज-2 की स्वीकृतियां निर्गत की गईं।परिवेश 2.0 पोर्टल वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों के अनुश्रवण और निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस पोर्टल पर वन भूमि हस्तांतरण के सभी प्रकरण अपलोड किए जाते हैं, जिससे लंबित मामलों को चिह्नित कर उनका त्वरित निस्तारण आसानी से संभव सके। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार व सरकार के अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को तीव्रगति से पूरा किया जा रहा है। यह उपलब्धि विभाग की कार्यकुशलता और तकनीकी नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यूपी के वन प्रभागों में दर्ज प्रकरणों का हो रहा त्वरित समाधान

वन एवं वन्य जीव विभाग के डैशबोर्ड के अनुसार प्रदेश के विभिन्न वन प्रभागों में प्रकरणों की संख्या में विविधता और तीव्र गति से निस्तारण देखने को मिला है। विभाग के डैशबोर्ड के अनुसार फतेहपुर वन प्रभाग में 24, मुरादाबाद में 17, और संभल में 9 प्रकरण दर्ज हैं। इसी प्रकार देवरिया वन प्रभाग में 8, सहारनपुर में 7, शिवालिक में 5 और सिद्धार्थनगर वन प्रभाग में 4 प्रकरण हैं। जिनका अन्य कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित बैठक कर तीव्रगति से निस्तारण किया जा रहा है।

यह डैशबोर्ड, परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही सड़क निर्माण-मरम्मतीकरण, रेल लाईन, विद्युत पारेषण लाइन, बांध और नहरों का निर्माण जैसे विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर रहा है।

यूपी ने हासिल किया विकास और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन

प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग ने सीएम योगी के विजन के अनुरूप इस पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संतुलन स्थापित किया है। विभाग ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित बैठकों के माध्यम से शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित किया है। वन भूमि हस्तान्तरण के उपरांत कैम्पा निधि का उपयोग कर वन संरक्षण के विभिन्न कार्यों को पूरा किया गया है। वन एवं वन्य जीव विभाग ने कैम्पा निधि के लगभग 868 करोड़ रुपये क्षतिपूरक वनीकरण, 5.79 करोड़ रुपये जल ग्रहण क्षेत्र शोधन के साथ अन्य स्थल-विशिष्ट परियोजनाओं के लिए 416 करोड़ रुपये व्यय किये हैं।

यही नहीं कैम्पा निधि से क्षतिपूरक वनीकरण के मामले में यूपी ने लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक लगभग 86 प्रतिशत वनीकरण किया है। परिवेश 2.0 पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश का वन एवं वन्य जीव विभाग न केवल अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करे विकास कार्यों को गति दे रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है।

Tags: forest land
Previous Post

एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार

Next Post

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Jagdeep Dhankhar

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

यह भी पढ़ें

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को हैकर्स ने बनाया शिकार, ट्विटर अकाउंट किया हैक

05/02/2022
विकास दुबे का खंजाची जय बाजपेई

विकास दुबे के खंजाची जय बाजपेई के घर में रह रहे थे 3 पुलिसकर्मी, निलंबित

21/08/2020
Jamia Millia Islamia

जामिया मिलिया इस्लामिया में UG और PG प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ संशोधन

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version