• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब यूपी में ही बनाए जाएंगे आयात होने वाले उत्पाद

Writer D by Writer D
15/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Import

Import

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिशन वन ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सेक्टरवार रणनीति बनाकर कार्य शुरू किया गया है। इसी के तहत प्रदेश में आयात (Imported) होने वाले 95 उत्पादों को भी चिह्नित किया गया है। यह ऐसे उत्पाद हैं, जो यूपी के ड्राई पोर्ट पर उतरते हैं। इसके अलावा दूसरे बंदरगाहों के माध्यम से आयात (Imports) होने वाले उत्पादों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने हाल ही में एमएसएमई विभाग को प्रदेश में आयात (Imports) होने वाले उत्पादों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। उनकी मंशा है कि ऐसे उत्पादों को प्रदेश में बढ़ावा देकर आयात (Imports) घटाया जाए, ताकि प्रदेश आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर हो सके। सीएम के निर्देश के बाद ऐसे उत्पादों को चिह्नित किया गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 में यूपी के ड्राई पोर्ट से 55 हजार करोड़ से अधिक के 95 उत्पाद आयात हुए हैं। इसमें 10 हजार करोड़ से लेकर सौ करोड़ रुपए तक के 48 उत्पादों का आयात किया गया है। इस बाबत एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

इसी के तहत प्रदेश में आयात होने वाले उत्पादों को भी चिह्नित किया गया है। सरकार की योजना है कि आयात होने वाले उत्पादों को प्रदेश में ही बनाए जाएं। इन उत्पादों को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।

सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स के उत्पाद हो रहे आयात

टॉप 10 उत्पादों में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स के 10,200 करोड़ रुपए के ट्रांसफार्मर, जेनरेटर, मिक्सर ग्राइंडर, सेमी कंडक्टर चिप, प्रोसेसर, मेमोरीज आदि उत्पाद हैं। दूसरे नंबर पर 6592 करोड़ रुपए के मछली का तेल, कैस्टर आयल, सोयाबीन का तेल और खाने में प्रयोग होने वाले तेल आदि हैं।

तीसरे नंबर पर 6315 करोड़ रुपए के न्यूक्लियर रिएक्टर, बायलर्स और बड़े प्लांट में उपयोग होने वाली मशीनरी आदि हैं। चौथे नंबर पर 4906 करोड़ रुपए के प्लास्टिक पैलेट्स का आयात होता है। ऐसे ही पांचवें नंबर पर 2817 करोड़ रुपए के एल्मूनियम, आयरन, स्टील और कॉपर के बने उत्पादों का आयात होता है।

मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

छठे नंबर पर 1592 करोड़ रुपए के आरगेनिक केमिकल्स, सातवें नंबर पर 1590 करोड़ रुपए के मेडिकल के सर्जिकल उपकरण, आठवें पर 1515 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और रत्न, नौवें पर 1207 करोड़ रुपए के पेपर बोर्ड, कार्ड बोर्ड, केमिकल के बने हार्ड बोर्ड और दसवें नंबर पर 1106 करोड़ रुपए के निकिल और निकिल स्क्रैप मेटल्स का आयात होता है।

Tags: cm yogiImport in upimported productsLucknow NewsMSME Sector
Previous Post

मुकेश अंबानी को मिली धमकी, कहा- तीन घंटे में पूरा परिवार कर देंगे खत्म

Next Post

आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
cm dhami

आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा: सीएम धामी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Famous choreographer Geeta revealed the secret of putting vermilion

मशहूर कोरियोग्राफर गीता ने खोला सिंदूर लगाने का राज

19/05/2021
AK Sharma

धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई ध्यान दिया जाए: एके शर्मा

27/10/2022

ब्राजील : संक्रमितों का आंकड़ा 44.55 लाख के पार, 1.34 लाख से अधिक की मौत

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version