• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योगी को फ्रांस भेजो वह 24 घंटे में दंगा कंट्रोल देंगे’, फ्रांस तक ‘योगी मॉडल’ की गूंज

Writer D by Writer D
01/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रो एन जॉन कैम के एक ट्वीट और उस पर हुए रीट्वीट ने ट्वीटर और राजनीति दोनों ही दुनिया में खलबली मजा रखी है। दरअसल ये विवाद एक ट्वीट और रीट्वीट होने के बाद शुरू हुआ। लंदन यूनीवर्सिटी से जुड़े बताए गए प्रो एन जॉन कैम के एक ट्वीट को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ऑफिस ने रीट्वीट किया। प्रो जॉन कैम द्वारा अंग्रेजी में हुए इस ट्वीट का हिंदी में सारांश ये है कि “योगी आदित्नाथ को फ्रांस भेजो वह 24 घंटे में दंगा कंट्रोल देंगे।”  गौरतलब हो कि इन दिनों फ्रांस के एक हिस्से में दंगे फैले हुए हैं।

इस ट्वीट को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ऑफिस के वेरीफाइड एकाउंट से रीट्वीट किया गया। इस रीट्वीट में लिखा गया कि “जब भी विश्व के किसी भी हिस्से में उग्रवाद दंगे भड़काता है। अराजकता फैलती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दुनिया सांत्वना की तलाश करती है। उत्तर प्रदेश में महाराज जी द्वारा स्थापित कानून एवं व्यवस्था के परिवर्तनकारी ‘योगी मॉडल’ (Yogi Model)  के लिए तरसती है।

CM Yogi

इस रीट्वीट के बाद राजनीतिक दुनिया में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। और एक विवाद की स्थिति बन गई। प्रो एन जॉन कैम के इस ट्वीटर एकाउंट को फेक बताया गया। ट्वीटर की दुनिया में दोनों पक्षों की तरफ ट्वीट होने लगे। योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने इसे योगी मॉडल की सफलता बताते इसे ट्वीट किया। विरोधियों ने यह लिखना शुरू किया कि सरकार को अपनी तारीफ में इतराने से पहले एक बार ट्वीटर का एकाउंट वेरीफाइड है या नहीं इसको तो चेक करना चाहिए था। ट्वीटर की दुनिया के साथ-साथ इस विषय पर राजनीतिज्ञों ने भी ट्वीट-ट्वीट का खेल खेला।

मालूम हो कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों  ओश्र पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पे भी हुई हैं। सैकडों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद आईं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

ट्वीटर की दुनिया में इस रीट्वीट के वायरल होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तंज करते हुए लिखा,  “भाई, भाई, भाई! फिरंगियों की तारीफ़ के इतने भूखे हैं कि किसी फर्जी अकाउंट के ट्वीट से खुश हो रहे हैं? झूठे एनकाउंटर, गैर-कानूनी बुलडोजर कार्रवाई और कमजोरों को निशाना बनाना कोई परिवर्तनकारी नीति नहीं है। ये जम्हूरियत का विनाश है। “योगी माडल” का सच तो हमने लखीमपुर खीरी और हाथरस में देखा था।”

CM योगी ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

आम आदमी पार्टी ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा किया जिस एकाउंट से यह ट्वीट किया गया वह बीजेपी की आईटी सेल के द्वारा बनाया गया है। इस एकाउंट को नरेंद्र यादव नाम का व्यक्ति चलाता है। आम आदमी पार्टी ने भी योगी मॉडल पर तंज कसा।

Tags: cm yogiyogi aditynath
Previous Post

चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सरेंडर करने की थी तैयारी

Next Post

खेल-खेल में डेढ़ साल के बच्चे का सिर पतीली फंसा, वेल्डिंग मिस्त्री बना मसीहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
Child

खेल-खेल में डेढ़ साल के बच्चे का सिर पतीली फंसा, वेल्डिंग मिस्त्री बना मसीहा

यह भी पढ़ें

shalabh mani-proposer

जानिए BJP प्रत्याशी शलभ मणि ने किसे बनाया अपना प्रस्तावक

07/02/2022
Shahjahan Sheikh

शाहजहां शेख की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

07/03/2024
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version