• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंखों की करें हिफाजत, अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज़े

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक हिस्सा होती है. लेकिन देखा जाए तो हम इसकी परवाह को सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते है. घंटों तक लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करना, मोबाइल चलाना या खानपान पर ध्यान न देना आदि से हमे आंखों में दर्द, जलन, खुजली होना व कम दिखाई देने की समस्या होने लगती है. स्वस्थ आंख के लिए बहुत जरूरी है कि उसका ठीक तरह से देखभाल किया जाए. अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की सेहत बरकरार रहे तो यह जरूरी है कि आप अपने आहार पर ध्यान दें. आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो आप आंखों से जुड़ी समस्या से राहत पा सकेंगे.

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन सी और ई से भरपूर होती हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए बहुत अहम होती हैं। पालक, पत्तागोभी आदि हरी सब्जियों में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें कैरोटिनॉयड्स ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी होता है। इसके अलावा इनमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को होने वाली कई तरह की बीमारियों जैसे एएमडी और मोतियाबिंद से बचाता है।

सौंफ

खासतौर पर सौंफ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। मगर इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण आंखों को स्वस्थ रखने का भी काम करती है। इसे खाने से मोतियाबिंद की समस्या कम होने में मदद मिलती है। आप इसका पाउडर बना कर दूध के साथ सेवन कर सकती है। इसे बनाने के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सी में पीस लें। तैयार पाउडर को सोने से पहले गर्म दूध के साथ सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।

विटमिन ई

विटमिन ई की एंटीऑक्सीडेंट आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है। यह इम्युनिटी भी बढ़ाती है। इसलिए विटमिन ई रिच फूड का सेवन करने से आंखों की रोशनी और हेल्थ बेहतर रह सकती है। साथ ही यह विटमिन ड्राईनेस से भी बचाता है। डाइट में होल ग्रेन्स, सूरजमुखी के बीज, पीनट बटर आदि शामिल करें।

इलायची

मसाले में इस्तेमाल होने वाली इलायची आपके आंखों के लिए रामबाण है। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तो बराबर रहती ही है साथ में आंखें शीतल भी रहती हैं। इलायची को पीसकर पाउडर बना लें और उसे रोजाना दूध में मिलकर पीएं।

गाजर

गाजर में पाए जाने वाला रोडोप्सिन प्रोटीन का एक काम्पोनेन्ट है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि विटामिन ए आपकी आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बता दें कि गाजर का रंग नारंगी प्रोटीन बीटा कैरोटीन के कारण होता है।

बादाम

बादाम में विटामिन-ई, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल, दिमाग व आंखों को मजबूती मिलती है। इसे रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा रातभर भिगे बादाम को सुबह छिलकर उसे मिक्सी में पीस लें। तैयार पेस्ट का 1 चम्मच दूध के साथ पीकर सोएं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

एक स्टडी के मुताबिक, ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त फूड का सेवन करने से आंखों में ड्राइनेस और जलन को कम किया जा सकता है। विशेष रूप से ओमेगा- 3 आपकी पलकों में या आपकी आंख की सतह पर सूजन को कम करता है और आंसू को अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद करता है। ओमेगा-3 युक्त चीज़ें हैं- टूना मछली, छोटी समुद्री मछली, सामन, अखरोट, पंपकिन सीड्स, अलसी, चिया सीड्स, वेजटेबल ऑयल, सोयाबीन और हरी-पत्तेदार सब्जि़यां खाएं।

Tags: diet for healthy eyeseye caretips for eye care
Previous Post

होंठो में छिपी होती है चेहरे की सुंदरता, जानें मेकअप का सही तरीका

Next Post

पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो आज ही ट्राई करे इन टिप्स को

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Next Post

पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो आज ही ट्राई करे इन टिप्स को

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मथुरा के साथ जो ऐतिहासिक गलतियां हुई है उनका समाधान शीघ्र किया जाएगा: एके शर्मा

20/07/2025
Aditya Singh Rajput

बाथरूम में मिली इस एक्टर की लाश, ड्रग्स ओवरडोज की आशंका

22/05/2023
Relief operations for flood victims

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version