• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदर्शनकारी किसान बोले- जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है

Desk by Desk
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रदर्शनकारी किसान Protesting farmer

प्रदर्शनकारी किसान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नए कृषि कानून से आग बबूला किसानों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाला एक प्रमुख फ्लाईओवर पर यातायात बंद हो गया। ये किसान केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी नाराजगी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार और किसानों के बीच वार्ता के एक और दौर से पहले उत्तर प्रदेश की सीमा से लगने वाले गाजीपुर में फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि किसानों ने फ्लाइओवर को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है,

लेकिन उन्होंने एंबुलेंस जाने देने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह ने बताया कि हमें उम्मीद है कि नाकाबंदी जल्द ही समाप्त हो जाएगी, क्योंकि यह दिल्ली की ओर जाने वाला एक प्रमुख मार्ग है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस बल ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है, ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है, कई स्तरों पर बैरिकेड्स लगाए हैं और दोनों सीमाओं को जोड़ने वाले राजमार्ग से यातायात को क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से से डायवर्ट कर दिया है।

आगरा मेट्रो का पीएम मोदी सात दिसम्बर को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

किसानों ने दिल्ली की ओर जाने वाले राजमार्ग पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और उनसे कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस दौरान ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है’, ‘जय जवान जय किसान’, ‘काला कानून वापस लो’, जैसे नारे लगे।

सभी की निगाहें अब केंद्र के साथ किसान यूनियनों की बैठक पर टिकी हैं। केंद्र और आंदोलनकारी किसान यूनियनों के बीच मंगलवार को हुई बातचीत नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को समाप्त करने में विफल रही। दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसान पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं। सिंघु सीमा पर हजारों किसान डेरा डाले हुए हैं, जबकि कई अन्य समूहों ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दिल्ली-यूपी गाजीपुर सीमा और दिल्ली-यूपी चिल्ला सीमा पर प्रवेश रोक दिया है।

Tags: blockedfarmersFlyoverNational Highway 9Protesting farmerTraffic stopUttar Pradeshअवरुद्धउत्तर प्रदेशकिसानोंप्रदर्शनकारी किसानफ्लाईओवरयातायात बंदराष्ट्रीय राजमार्ग-9
Previous Post

जब बेबस किसान की न सुनी जाती फ़रियाद, हुकूमत के ग़रूर की वो हिला देते हैं बुनियाद : अखिलेश

Next Post

भारत हमेशा फिलीस्तीन का समर्थक रहा है, कर रहा है मदद: टीएस त्रिमूर्ति

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले के पीछे भिड़ीं गाड़ियां, एसआईटी करेगी हादसे की जांच

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

26/10/2026
Next Post
T S Krishnamurthy

भारत हमेशा फिलीस्तीन का समर्थक रहा है, कर रहा है मदद: टीएस त्रिमूर्ति

यह भी पढ़ें

Beer Cans

सरकारी अस्पताल के फ्रीजर में ठंडी हो रही बीयर की कैन, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

06/08/2024

शिवपाल यादव, बोले- सपा सरकार में जो काम 100-500 रुपये में होता था, अब वही दरोगा लेता है 10 हजार

06/11/2020
Prof. Nirmala S. Maurya

समान अधिकार और अवसर से ही होंगी लैंगिक समानता : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version