देहरादून। होली (holi) के रंग में पूरा उत्तराखंड झूम रहा है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) ने भी देहरादून स्थित अपने आधिकारिक आवास पर होली (Holi) मनाई। कार्यवाहक मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने उनके आवास पर कई गण्यमान्य भी पहुंचे।
बड़ी संख्या में अधिकारी, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और धामी को होली की बधाई दी। उनके आवास पर उन्हें होली की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और परिवार संग होली मनाते दिखाई दिये।
इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री पहाड़ी गीतों पर खूब झूमे। पहाड़ी गीतों पर पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ थिरकते हुए भी नजर आए। उनकी पत्नी भी गीतों पर उनके साथ थिरकती दिखीं।
कैंची धाम पहुंचे कार्यवाहक सीएम धामी, दर्शन के बाद खेली होली
कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कहा कि इस बार की होली प्रदेशवासियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस बार की होली जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर मना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोगों ने विश्वास जताते हुए जिस तरह भाजपा को समर्थन दिया है, वह इसके लिए लोगों का धन्यवाद करते हैं।
धामी ने आगे कहा कि इस बार प्रदेशवासियों ने यह साबित कर दिया है कि जनता का काम करने वाली सरकार को मौका देती है। इस बार उत्तराखंड के लोगों ने सरकार के काम पर वोट किया।