• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीवी सिंधु ने बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Writer D by Writer D
23/12/2024
in खेल
0
PV Sindhu

PV Sindhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) शादी के बंधन में बंध गई हैं। धूमधाम से उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई। उन्होंने बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई संग सात फेरे लिए। पीवी सिंधु और वेंकट की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। इसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस दोनों को शादी की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने के साथ ही सिंधु और वेंकट हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

सिंधु-वेंकट (PV Sindhu) की शादी की पहली तस्वीर

बता दें कि सिंधु (PV Sindhu)  और वेंकट 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। विवाह समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया है। सिंधु ने अब तक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की है। हालांकि इस शादी में शामिल रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों की शादी की तस्वीर शेयर की है। इसमें शेखावत भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘कल शाम उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ हमारे बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु के विवाह समारोह में शामिल होकर खुशी हुई और मैंने इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया’।

Pleased to have attended the wedding ceremony of our Badminton Champion Olympian PV Sindhu with Venkatta Datta Sai in Udaipur last evening and conveyed my wishes & blessings to the couple for their new life ahead.@Pvsindhu1 pic.twitter.com/hjMwr5m76y

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 23, 2024

सिंधु (PV Sindhu) ने पहनी गोल्डन क्रीम कलर की साड़ी

सामने आई तस्वीर में सिंधु और वेंकट बैठे हुए हैं। जबकि गजेंद्र सिंह उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। आस-पास और भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं। अपनी शादी के लिए सिंधु ने गोल्डन क्रीम कलर की साड़ी चुनी थी। वहीं उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की। हालांकि सिंधु ने शादी के कई घंटों बाद भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की है। फैंस को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

आशीर्वाद देने गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे

गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा सिंधु को आशीर्वाद देने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। सिंधु और आईटी प्रोफेशनल वेंकट दत्ता साई की शादी उदयपुर में लेकसिटी के बीच बने होटल राफेल्स में धूमधाम से हुई। शादी में करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए। अब कपल 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने जा रहा है जिसमें खेल जगत के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है।

Tags: badminton playerPV Sindhusports news
Previous Post

यूपी के इस जिले में कब्रिस्तान के बीचों-बीच मिला शिवलिंग, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Next Post

तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दे रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
Area Officer App

तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दे रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Omar Khalid

जेल से बाहर नहीं आएंगे उमर खालिद और शरजील इमाम, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका

02/09/2025
Prize crook Sahab Singh killed in encounter

‘साहब’ को एसटीएफ ने किया ढेर, सवा लाख का इनामी था कुख्यात बदमाश

20/02/2023
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी सरकार को युवाओं की बिलकुल भी चिंता नहीं है : लल्लू

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version