• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झोलाछाप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली के बहेड़ी में झोलाछाप डॉक्टर की अज्ञात लोगों ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। यह घटना उस वक्त घटी जब डॉक्टर रात में अपनी क्लीलिक बंद करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था।

पुलिस को शव के पास एक अन्य बाइक और तमंचा पड़ा मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव दईया बोझ निवासी ओम प्रकाश शर्मा पुत्र पीतम लाल झाेलाछाप डॉक्टर था। वह पड़ोस के गांव असरिया बोझ में एक दुकान पर चिकित्सीय प्रैक्टिस किया करता था। रोज की तरह ओम प्रकाश अपनी दुकान बंद करके रात करीब आठ बजे बाइक से अपने घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वह गांव के बाहर इश्तहाक के बाग के पास पहुंचा तभी उसे किसी ने सीने में गोली मार दी।

जिसके बाद वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर बहेडी सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश की सालभर पहले ही शादी हुई थी उसके दो माह के बच्चे को लेकर पत्नी का रो -रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ा तमंचा और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आंदोलन कर रहे गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, कई ट्रेनें रद्द

उसके अलावा पुलिस ने ओमप्रकाश के परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि ओमप्रकाश की किसी से रंजिश तो नहीं थी या फिर किसी से लेनदेन को लेकर विवाद तो नहीं चल रहा था। पुलिस ने ओमप्रकाश के भाई की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

एसपी देहात राजकुमार का कहना है कि बहेड़ी में 35 वर्षीय ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों के बारे में कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की दो टीमें अपराधियों की धरपकड़ में लगाई गई हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bareilly newscrime news
Previous Post

तालिबान ने जारी किया पहला फरमान, सह शिक्षा को किया समाप्त

Next Post

छह महीने के हुए सैफीना के छोटे नवाब, करीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

छह महीने के हुए सैफीना के छोटे नवाब, करीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

यह भी पढ़ें

ICAI CA ने फाउंडेशन कोर्स के लिए मई परीक्षा का जारी किया शेड्यूल

06/03/2021
terrorist

बलूचिस्तान में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, पहचान पूछकर 9 लोगों मारी गोली

11/07/2025
Illegal arms factory

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

23/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version