• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय मूल की चार महिलाओं पर नस्लीय हमला, आरोपित महिला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/08/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
racial assault

racial assault

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेक्सास। अमेरिका में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमले (Racial assault) की शर्मनाक घटना सामने आई है। एक अमेरिकन-मेक्सिन महिला ने टेक्सास में सड़क पर घूम रहीं चार भारतीय मूल की चार महिलाओं के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट करने के बाद बंदूक दिखाकर उन्हें उड़ाने की धमकी भी दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित महिला एस्मेराल्डा अप्टन को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

यह वारदात बुधवार रात की है। टेक्सास के डेल्लास शहर में भारतीय मूल की ये महिलाएं एक होटल में खाना खाने के बाद पार्किंग की तरफ जा रहीं थीं। तभी अचानक वहां एस्मेराल्डा अप्टन पहुंच गई। उसने भारतीय महिलाओं को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसने कहा- ‘आई हेट यू इंडियंस, गो बैक।’

एस्मेराल्डा अप्टन ने कहा वह भारतीयों से नफरत करती है। सभी भारतीय अमेरिका अच्छी जिंदगी की तलाश में आते हैं। इस दौरान वह लगातार भारतीय मूल की महिलाओं को गाली देती रही। आरोपी महिला ने कहा कि वह अमेरिका में पैदा हुई, लेकिन जहां भी जाती है, हर तरफ उसे भारतीय नजर आते हैं। अगर भारत में जिंदगी अच्छी है तो तुम लोग यहां क्यों आ जाते हो।

मुख्यमंत्री धामी ने दून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हैली सेवा का किया शुभारंभ

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा-‘मेरी मां और उनकी तीन दोस्त डेल्लास में डिनर के लिए गए थे। वे पार्किंग की तरफ लौट रहे थे। तभी वहां एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला आ गई। वह चारों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गाली देने लगी। मेरी मां उससे इस तरह बात न करने की अपील करती रहीं। उसकी बदतमीजी बढ़ती देख मेरी मां ने उसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। यह देख वह महिला और भड़क गई और उसने मां और उनकी दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

टेक्सास पुलिस के मुताबिक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला की पहचान टेक्सास के प्लानो शहर की रहने वाली एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है। प्लानो शहर की पुलिस ने एस्मेराल्डा अप्टन को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नस्लीय हमला (Racial assault) और आतंकी हमले की धमकी देने की धाराएं लगाई गईं हैं। साथ ही 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्लानो और डेल्लास की दूरी 31 किलोमीटर है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Tags: # world newsinternational NewsRacial assault
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने दून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हैली सेवा का किया शुभारंभ

Next Post

शादी की सालगिरह पर अनुपम खेर ने शेयर की किरण संग शादी की थ्रो बैक फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
Anupam Kher

शादी की सालगिरह पर अनुपम खेर ने शेयर की किरण संग शादी की थ्रो बैक फोटो

यह भी पढ़ें

DGP Prashant Kumar

यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

28/04/2025
Hair Wash

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Transfer

फिर चली तबादला एक्सप्रेस, तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले

01/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version