• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी को मिला उनके बाबा का DL, मंच से ही सोनिया को कॉल कर साझा की खुशी

Writer D by Writer D
21/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
Rahul Gandhi gets Feroze Gandhi's DL

Rahul Gandhi gets Feroze Gandhi's DL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विपक्ष नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) को मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान उनके दादा फिरोज गांधी (Feroze Gandhi) का सालों पहले खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा गया। इसके एक स्थानीय परिवार ने दशकों से संभालकर रखा था, रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने गांधी को सौंपा।

बता दें राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) रायबरेली के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वह क्षेत्र में हो रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां उनको बाबा फ़िरोजगांधी का लाइसेंस दिया गया। मंच से ही राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को किया कॉल और इस बात की जानकारी दी और खुशी को साझा किया।

1938 में लंदन में बना था ड्राइविंग लाइसेंस

बाबा फिरोज गांधी (Feroze Gandhi) का ये लाइसेंस लंदन में 1938 में बना था। विकास सिंह ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस कई साल पहले रायबरेली में एक प्रोग्राम के दौरान उनके ससुर को मिला था, जिन्होंने उसे संभालकर रख लिया था। उनकी मौत के बाद उस डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी उनकी सास ने ले ली। सिंह ने कहा, “जब हमें पता चला कि राहुल गांधी रायबरेली आ रहे हैं, तो हमें लगा कि यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसे उन्हें वापस कर दें।”

राहुल गांधी को उनके दादा और पूर्व सांसद फिरोज गांधी का वर्षों पहले खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा गया। यह लाइसेंस रायबरेली के एक स्थानीय परिवार के पास दशकों से सुरक्षित रखा हुआ था। परिवार ने इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ को संरक्षित रखा और राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान उन्हें… pic.twitter.com/tkJnaGJMu3

— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) January 20, 2026

स्टेज पर लाइसेंस मिलने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने उसे ध्यान से देखा और बाद में उस डॉक्यूमेंट की एक फ़ोटो अपनी मां, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ WhatsApp पर शेयर की। दिसंबर 1912 में जन्मे फिरोज गांधी ने 1952 में भारत के पहले आम चुनाव में सीट जीतकर रायबरेली का प्रतिनिधित्व किया था। उनका निधन 7 सितंबर, 1960 को हुआ था।

Tags: Feroze Gandhirahul gandhiraibaraeli news
Previous Post

आज बनाएं चटपटा मटन मसाला, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

Next Post

NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Swami Avimukteshwarananda
Main Slider

महंत की गद्दी रिश्तेदारी से मिली… सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

14/02/2026
IIT Kanpur
उत्तर प्रदेश

IIT कानपुर कैंपस में जूनियर टेक्नीशियन ने किया सुसाइड

14/02/2026
Pm Rahat Scheme
Main Slider

‘सेवा तीर्थ’ से मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सड़क पर एक्सीडेंट हुआ तो फ्री होगा इलाज!

14/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ऑफिस का किया उद्घाटन

14/02/2026
UP Board
Main Slider

यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं… यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन

14/02/2026
Next Post
Sunita Williams

NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन

यह भी पढ़ें

स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh

कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का काम किया : स्वतंत्रदेव

29/01/2021
Mehndi

Karwa Chauth: मेहंदी को डार्क बनाने के कुछ आसान टिप्स

11/10/2022
Ali

‘…नस्ल खत्म नहीं हुई, अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है’, ट्वीट पर मचा बवाल

08/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version