• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे… हरिओम के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

Writer D by Writer D
17/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi met the family of Hariom Valmiki.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। कांंग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि (Hariom Valmiki) के परिवार से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया है। मुलाकात के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि इनके परिजनों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे। मृतक के परिजनों से मुलाकात के दौरान राहुल ने घटना पर शोक जताया। इससे पहले मृतक हरिओम के छोटे भाई ने राहुल (Rahul Gandhi)से मिलने से इनकार कर दिया था और कहा कि हम सरकार से संतुष्ट हैं। कोई नेता राजनीति करने न आए। उनकी यात्रा के विरोध में पोस्टर भी लगाए गए थे।

परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “कुछ दिन पहले दलित अफसर ने सुसाइड किया। मैं वहां गया और आज मैं यहां आया हूं। क्राइम परिवार ने नहीं किया है। लेकिन इनको घर में बंद किया है और इन्हें डराया जा रहा है। ये सिर्फ न्याय की मांग रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इनकी लड़की को आपरेशन करवाना है, लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने इनको बंद करा दिया है। देशभर में दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है।” राहुल आज दिल्ली से कानपुर होते हुए फतेहपुर पहुंचे।

प्रदेश सरकार से इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “मैं सीएम (योगी आदित्यनाथ) से कहना चाहता हूं कि इनको न्याय दिलाया जाए। अपराधियों पर कार्रवाई की जाए। सीएम अपराधियों की रक्षा न करें। परिवार ने मुझसे बातचीत की। सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया और कहा कि वीडियो पर कहिए नहीं मिलना है। मैंने आज यहां आकर इनसे बातचीत की और इनका दर्द दुख सुना। हम सरकार में नहीं हैं लेकिन जितनी मदद कर सकते है जरूर करेंगे।”

Rg Fatehpur Family

इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरिओम के पैतृक आवास पर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।पीड़ित परिवार के सदस्य चौधरी भक्त दास ने बताया कि राहुल अभी पीड़ित परिवार से बातचीत कर रहे हैं। हरिओम के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

भाई ने राहुल (Rahul Gandhi) से मिलने से किया था इनकार

राहुल के हरिओम से घर पहुंचने से पहले ही उनके मृतक के भाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हम सरकार से संतुष्ट हैं। कोई नेता राजनीति करने यहां न आए।” यही नहीं हरिओम के घर जाने वाले रास्ते में राहुल गांधी विरोध के में पोस्टर भी लगा दिए गए थे। पोस्टर में लिखा, “दर्द को मत भुनाओ वापस जाओ”। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक नंद पाठक का कहना है कि जिला प्रशासन और यूपी सरकार के डराने पर इस तरह का बयान दिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में हरिओम की रायबरेली जिले में कथित तौर पर चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल हरिओम के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।बताया जा रहा है कि राहुल गांधी परिजनों के साथ आधा घंटा मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्या है घटना

फतेहपुर के रहने वाले हरिओम वाल्मीकि को 2 अक्टूबर की रात पड़ोसी जिले रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर गांव के पास चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला गया था। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर दलितों की सुरक्षा करने और भीड़ की हिंसा को रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए।

इस घटना के बाद, पुलिस ने केस दर्ज किया और अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में मुख्य आरोपी भी शामिल है। मुख्य आरोपी को 10 अक्टूबर को एक एनकाउंटर के बाद पकड़ा लिया गया था। लापरवाही को लेकर 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

ये रत्न दिलाएगा सफलता, जानें धारण करने का सही

Next Post

सुबह-सुबह किसान बन डीएम पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Savin Bansal

सुबह-सुबह किसान बन डीएम पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

यह भी पढ़ें

कैप्टन अमरिन्दर Captain Amarinder

कैप्टन अमरिन्दर बोले- सरकार की बर्खास्त का डर नहीं, पॉकेट में रखता हूं इस्तीफा

20/10/2020
Shani Jayanti

शनि राशि परिवर्तन करने से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, ये जातक रहे अलर्ट

21/02/2025
Makeup

मेकअप से पहले करें अपनी स्किन को तैयार, मिलेगा परफेक्ट लुक

05/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version