• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, लंगर में सेवा करते नजर आए

Writer D by Writer D
02/10/2023
in पंजाब
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को अपने निजी दौरे पर पवित्र सिख तीर्थस्थल श्री ​हरिमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेका। यात्रा के दौरान वह लंगर (सामुदायिक रसोई) में सेवा (स्वैच्छिक सेवा) करते नजर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) महात्मा गांधी की जयंती पर अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में नतमस्तक हुए। निजी दौरे पर पहुंचे राहुल ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था।

वे सुबह दस बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Sri Guru Ramdas Ji International Airport) पर पहुंचे और वहां से सीधे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान वह नतमस्तक होने के अलावा  श्री ​हरिमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में सेवा करने की भी इच्छा जाहिर की है। वह श्री हरमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में लंगर हाल में बर्तनों की सेवा, जोड़ों की सेवा कर रहे हैं। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार सुबह सोलन के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलोक मंदिर में शीश नवाया और यहां पर हाल ही में बने नागलोक मंदिर के दर्शन भी किए। वह बिना किसी सूचना के चुपचाप मंदिर पहुंचे।

अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, श्री दरबार साहिब में करेंगे सेवा

गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर अवकाश के कारण स्वर्ण मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु प्रार्थना करने के लिए कतार में खड़े हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यहां हवाई अड्डे पर उतरे।

सुरक्षा कारणों के चलते होटल रमाडा में ठहरेंगे

राहुल (Rahul Gandhi) पूरा दिन अमृतसर में रहेंगे और उनका रात का स्टे हाल बाजार स्थित होटल रमाडा में रहेगा। पहले उनका स्टे की व्यवस्था सारागढ़ी सराय में रखी गई थी, पर सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया और फिर पास के ही होटल रमाडा में स्टे की व्यवस्था की गई।

Tags: #rahul gandhiamritsar newsNational newsPunjab News
Previous Post

रामनगरी पहुंचा पहला श्रीराम स्तंभ, राम वनगमन स्थलों को दी जाएगी नई पहचान

Next Post

स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु साफ़ सफ़ाई को अपने जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाए: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

19/08/2026
Next Post
AK Sharma

स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु साफ़ सफ़ाई को अपने जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाए: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Pradosh Vrat

भौम प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा-विधि एवं महत्व

11/03/2025
UP MLC Election Result

Rajya sabha Election: BJP ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्‍ट, यूपी में लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को मिला टिकट

29/05/2022

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version