• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मोदी राज में ‘रेल का सफर’ बना सज़ा’, राहुल गांधी ने ट्रेन का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

Writer D by Writer D
21/04/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस ट्रेन (Kerala Express Train) का एक वीडियो अपने X हैंडल से शेयर कर मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोला है। वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के एसी कोच में टॉयलेट के पास लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कोच के अंदर भी काफी भीड़ दिख रही है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है। आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है। लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे।

नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सज़ा बन गया है!

आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है।

लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी ज़मीन पर और टॉयलेट में… pic.twitter.com/BYLWPB7j37

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2024

आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है। मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके। आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा।

राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, INDIA ब्लॉक की उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जो वीडियो शेयर किया है उसे केरल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले एक लड़के ने शूट किया है। वीडियो के आखिरी में वह लड़का मलयाली में बताते हुए देखा जा सकता है कि यह दिल्ली से तिरुवनंतपुरम  तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस (Kerala Express) का हाल है। वह बता रहा है कि ट्रेन के कोच में भारी भीड़ है और कुछ यात्री टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं। भयंकर भीड़ होने की वजह से यात्री ट्रेन के फ्लोर पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं और एक दूसरे के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। लड़का कह रहा है कि एसी कोच में जिनका टिकट है, वे भी अपनी सीट पर ठीक से नहीं बैठ पा रहे।

Tags: delhi newsNational newsrahul gandhiRahul Gandhi tweet
Previous Post

राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, INDIA ब्लॉक की उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल

Next Post

CBI-ED का कितना भी कर ले इस्तेमाल, लेकिन बीजेपी की सत्ता में नहीं होगी वापसी: ममता बनर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Mamata Banerjee

CBI-ED का कितना भी कर ले इस्तेमाल, लेकिन बीजेपी की सत्ता में नहीं होगी वापसी: ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

death due to electric current

करंट ने छीन ली ‘कृष्णा’ के पति और दो बेटों की जान, एकसाथ उठीं तीन अर्थियां तो रो पड़ा गांव

20/07/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

25/04/2026
DCP Traffic Dr Khyati Garg

लखनऊ: DCP ट्रैफिक डॉ. ख्याति गर्ग को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version