• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, PM मोदी को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अवमानना मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश होने के लिए सूरत कोर्ट पहुंचे हैं। वह ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी में गुजरात के एक विधायक द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए हैं।

सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एन दवे ने एक हफ्ते पहले राहुल गांधी को निर्देश दिया था कि सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दर्ज कराए गए अवमानना मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए 24 जून को मौजूद रहें।

Gujarat: Congress leader Rahul Gandhi arrives at Surat court to defend himself in a criminal defamation case over the ‘Modi surname’ remark pic.twitter.com/odl2eynsVT

— ANI (@ANI) June 24, 2021

पूर्णेश मोदी ने अप्रैल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। सूरत पश्चिम सीट से विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2019 में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह कहकर पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया था कि ‘सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है?’

चेकिंग के दौरान वाणिज्यकर के सचल दल पर चढ़ाया ट्रक, सिपाही की मौत

बता दें कि कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 की एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था, ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी इन सभी के नाम में मोदी लगा हुआ है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है।’  जब उन्होंने यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे।

इससे पहले अक्तूबर 2019 में राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे और उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को अपने खिलाफ लगे फर्जी अवमानना मामले में अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं। वह सुबह दस बजे पहुंचेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना हो जाएंगे। वह केवल अदालती कार्यवाही में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

Tags: Congress MP Rahul Gandhidegamation case newsgujarat congressIndia News in HindiLatest India News Updatespm modirahul gandhirahul gandhi defamation caserahul gandhi defamation case newssurat court news
Previous Post

कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार को खुद में ढ़ालने के लिए किया चेहरे पर पेंट

Next Post

कपूर खानदान की तरह धर्मेंद्र भी चाहते थे अपनी बेटी को फिल्मी करियर से दूर रखना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Like Kapoor family, Dharmendra also wanted to keep his daughter away from film career.

कपूर खानदान की तरह धर्मेंद्र भी चाहते थे अपनी बेटी को फिल्मी करियर से दूर रखना

यह भी पढ़ें

loot

बदमाशों ने गुड़ व्यापारी से की 92 हजार की लूट

02/03/2022
horoscope

1 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा महीने का पहला दिन

01/06/2022
Manav Sampada Portal

योगी के आदेश से सरकारी कर्मचारियों में मची खलबली, रुक सकती है सितंबर की सैलरी

24/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version