• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में नफरत के माहौल को मोहब्बत में बदल देंगे: राहुल गांधी

Writer D by Writer D
25/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुरादाबाद में कहा कि देश में जात-मजहब, भाषा के नाम पर नफ़रत का माहौल तैयार किया जा रहा है। हम देश का आपसी सौहार्द ख़त्म नहीं होने देंगे और नफ़रत के माहौल को मोहब्बत से बदल देंगे।

न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर पुलिस भर्ती या अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर बुलडोजर कब चलेगा?

श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने मुरादाबाद उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उद्योगपति अडानी, गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर हमला बोलते हुए कहा कि इनमें से एक ध्यान भटकाता है, दूसरा जेब काटता है और तीसरा डंडा दिखाता है। अग्निवीर योजना के पीछे भी उद्योगपति को फायदा पहुंचाने का मकसद छिपा है। देश के 90 फीसदी आबादी का राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए जाति जनगणना होना जरूरी है।

कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने ऐसे समय लोगों से जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपको कहा जाता है कि भाइयों और बहनों एक दूसरे से नफरत करो, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जाता है, एक जात को दूसरी जात से लड़ाया जाता है, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाया जाता है, फिर आपका धन विभिन्न तरीकों से 24 घंटे में लूटा जाता है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बड़े बड़े पोर्ट, एयरपोर्ट, हिमाचल के सेब, हथियार निर्माण किसको दे दिए गए है? 90 फीसदी आबादी के नौजवानों का रास्ता बंद करना के लिए अग्निवीर योजना लाई गई है। हर बड़ी कंपनी में अन्य पिछड़े वर्ग(ओबीसी) की तादाद कम है, ये भेद-भाव क्यों?

श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि केंद्र सरकार से लोगों को जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आप अपने अनुभवों के आधार पर बताइए कि पिछले दस साल में मौजूदा सरकार से उन्हें क्या मिला और क्या चला गया। अपनी परिस्थितियों पर गंभीरता से गौर करें और गहनता से सोचें कि आपने अब तक कितना खो दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि मौजूदा स्थिति में बदलाव लाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ा न्याय योद्धाओं का सैलाब इस बात का गवाह है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा, “इस वक्त देश बदतरीन हालात से गुज़र रहा है। आज तक सांप्रदायिक सौहार्द्र पर इतना खतरा कभी नहीं हुआ। आज तमाम हिंदुस्तानी चाहते हैं कि हमारा प्यार, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब बरकरार रहे। जिसके अलमदार हमारे अखिलेश यादव और राहुल गांधी हैं। हमारे नेता (अखिलेश यादव) कल या परसों इस यात्रा में शामिल होंगे।”

Tags: bharat jodo nyay yatraMuradabad newsrahul gandhiup news
Previous Post

अयोध्या में डबल डेकर बस चलाने का विचार: दयाशंकर सिंह

Next Post

धामी ने किया 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ में प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने किया 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ में प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

GST Council meeting in lucknow

कोरोना दवाओं पर GST छूट की बढ़ी अवधि, पेट्रोल-डीजल पर हुआ ये फैसला

17/09/2021
Neha Sharma

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

30/08/2022
गुलाम नबी आजाद Ghulam Nabi Azad

मुझे हिंदुस्तानी होने पर गर्व, मुस्लिम देश आपस में लड़कर हो रहे हैं खत्म : गुलाम नबी आजाद

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version