• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

FIR की मांग पर थाने के बाहर धरने पर राहुल गांधी! पैलेट गन पीड़ित को लेकर पहुंचे

Writer D by Writer D
21/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जंतर-मंतर आंदोलन में कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को वह संसद मार्ग थाने पहुंचे और मामले की जांच की जानकारी मांगी। इस दौरान पैलेट गन से घायल होने का दावा करने वाले साहिल लोहबच भी उनके साथ थे।

राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर पूछा कि मामले में अब तक क्या जांच हुई और शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस से बातचीत, फिर धरना

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मुलाकात की। अधिकारियों से बातचीत के बाद वह थाने के बाहर आकर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंच गए।

मौके पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और थाने के बाहर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं।

Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi at the DCP Office at Parliament Street Police Station.

He is here with Sahil Lochav, who suffered pellet gun injuries during the Jantar Mantar students’ protest last month. Rahul Gandhi is insisting that an FIR be registered on Lochav’s… pic.twitter.com/9ZCRtYCvUG

— ANI (@ANI) August 21, 2026

क्या है पैलेट गन विवाद?

CJP के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगा।

कांग्रेस इसी मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए और जांच की स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी करेगी जांच

इस पूरे घटनाक्रम पर सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई पावर्ड एन्क्वायरी कमेटी गठित की है। कमेटी पुलिस की कथित ज्यादती, पैलेट गन के इस्तेमाल और प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुई हिंसा, दोनों पक्षों की जांच करेगी।

कमेटी की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। इसमें न्यायपालिका और जांच एजेंसियों से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

अब किसके जवाब का इंतजार?

राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन विवाद ने फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इसे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के अधिकारों से जोड़कर उठा रही है, जबकि पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

अब पुलिस की कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि आंदोलन के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और कथित बल प्रयोग की जिम्मेदारी किसकी बनती है।

Tags: delhi newsrahul gandhi
Previous Post

मैंने चिट्ठी नहीं देखी… चंपत राय के पत्र पर बोले नृपेंद्र मिश्रा

Next Post

SSP ऑफिस में पिटाई का आरोप! सपा नेता बोले- लात-घूंसों और लाठियों से पीटा, पुलिस ने दी सफाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
Digvijay Bhati and Mohit Jatav leveled allegations.

SSP ऑफिस में पिटाई का आरोप! सपा नेता बोले- लात-घूंसों और लाठियों से पीटा, पुलिस ने दी सफाई

यह भी पढ़ें

rape penailty

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 14 साल की कठोर कारावास की सजा

31/10/2020
cm yogi

नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय: सीएम योगी

28/05/2023
Nilanchal Express

ट्रेन की खिड़की का कांच तोड़ कर यात्री की गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, मौके पर मौत

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version