• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी करेंगे राम लला का दर्शन… कांग्रेस सांसद का दावा; अलर्ट मोड पर प्रशासन

Writer D by Writer D
13/01/2026
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जल्द ही अयोध्या में राम लला का दर्शन कर सकते हैं। राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से राहुल गांधी अभी तक अयोध्या नहीं गए हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से राहुल के अयोध्या दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जल्द ही राम लला का दर्शन करेंगे।

कांग्रेस सांसद ने गोंडा में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जल्द अयोध्या जाएंगे। राहुल जी ने स्पष्ट किया था कि जब तक पूरा मंदिर बन नहीं जाता है, साथ ही चारों शंकराचार्यों ने भी साफ किया था कि जब शिखर ध्वज की पूजा हो जाएगी तब वे राम मंदिर जाएंगे। तो जल्द ही राहुल जी राम मंदिर जाएंगे। क्योंकि अब मेरे ख्याल से मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। आधे-अधूरे मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता है।

अयोध्या में होनी है संसदीय समिति की बैठक

दूसरी ओर सियासी गलियारें में यह भी चर्चा चल रही है कि अयोध्या में रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक होने वाली है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समिति के सदस्य हैं, ऐसे में जब बैठक होगी तो उसमें उन्हें शामिल होना पड़ेगा। बैठक में शामिल होना एक संवैधानिक दायित्व भी होता है। हालांकि, वो राम लला का दर्शन करने के लिए जाएंगे या नहीं इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

चर्चा यह भी चल रही है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संसदीय समिति के सदस्यों की सुरक्षा के साथ-साथ बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति की बैठक में और कई सांसद शामिल हैं। ऐसे में अब देखना है कि राहुल गांधी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या और राम मंदिर का दर्शन करने जाते हैं या नहीं।

2016 में पहली बार गए थे अयोध्या

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगर अयोध्या जाते हैं तो यह उनका दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वो 9 सितंबर 2016 को अयोध्या गए थे। अपनी किसान यात्रा के दौरान राहुल ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। वह 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद अयोध्या जाने वाले गांधी परिवार के पहले सदस्य थे। हालांकि, उस समय उन्होंने राम जन्मभूमि स्थल जाने से परहेज किया था।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

ईरान प्रोटेस्ट में पहली फांसी… 26 वर्षीय युवक को सजा-ए- मौत

Next Post

‘प्रगति’ केवल समीक्षा मंच नहीं, नए भारत की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
cm yogi

‘प्रगति’ केवल समीक्षा मंच नहीं, नए भारत की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

tejashvai yadav

बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार हटाकर, इस बार दें युवा को मौका : तेजस्वी

24/10/2020
Ram Gopal Varma

राम गोपाल वर्मा को बड़ा झटका, ‘व्यूहम’ की रिलीज पर लगी रोक

30/12/2023
cm yogi

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना ही पीएम मोदी का सपना है : योगी

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version