• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी का आरोप, बोले- पहली बार राज्यसभा में सांसदों की पिटाई हुई

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद के मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद गुरुवार को विपक्षी पार्टियों द्वारा साझा मार्च निकाला गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकले इस मार्च में एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दल शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया और सदन में सांसदों के साथ बदसलूकी होने की बात कही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहली बार राज्यसभा में सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाया गया और सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। चेयरमैन की जिम्मेदारी सदन को चलाने की है, विपक्ष की बात सदन में क्यों नहीं रख सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री आज देश को बेचने का काम कर रहा है, दो-तीन उद्योगपतियों देश की आत्मा बेची जा रही है। विपक्ष संसद के अंदर कोई भी बात नहीं कर सकता है।

राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी में डालकर सांसदों से मारपीट की गई: राहुल गांधी, कांग्रेस pic.twitter.com/XB21z2qaGE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश के 60 फीसदी लोगों की आवाज दबाई जा रही है, राज्यसभा में सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। हमने सरकार से पेगासस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही, हमने किसानों, महंगाई का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है।

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस समेत कई नेताओं के भी ट्विटर अकाउंट लॉक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संबोधन दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में संविधान पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी किसानों पर अत्याचार करते हैं, नोटबंदी-जीएसटी लागू करके छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। देश की संसद में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों को फायदा किया, कोरोना काल में सरकार ने गरीबों की मदद नहीं की। देश की जनता को सबकुछ समझ आ रहा है, धीरे-धीरे सरकार के खिलाफ आवाज़ उठ रही है। राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन इनसे डरना बंद कर देंगे, ये भाग जाएंगे।

Tags: delhi newsMonsoon SessionNational newsrahul gandhirahul gandhi at jantar-mantarRajya Sabha
Previous Post

दर्दनाक हादसा! पुलिस की जीप के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

Next Post

आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी, एंकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
Police Encounter

आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी, एंकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाश

यह भी पढ़ें

Amit Shah

वर्ष 2026 तक देश नक्सल समस्या से मुक्त होगा: अमित शाह

24/08/2024
cm yogi

सभी मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक करें अपनी संपत्ति : सीएम योगी

26/04/2022
krushna govinda

कृष्णा अभिषेक- मामा गोविंदा के सामने जाता तो, अपने आंसू रोक नहीं पाता

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version