• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी का मोदी पर हमला, कहा- वैक्सीन की कमी एक समस्या है, उत्सव नहीं

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के रोकथाम की दिशा में टीकाकरण की तैयारी पर सवाल उठाने के बाद अब टीकों को कमी के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि टीके की कमी एक गंभीर समस्या है लेकिन केंद्र इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।  देशवासियों को खतरे में डालकर कोरोना वैक्सीन को एक्सपोर्ट करना सरकार की प्राथमिकता में है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर देश में कोरोना वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अति गंभीर समस्या है, उत्सव नहीं। अपने देशवासियों को खतरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है? केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे। हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।’ उन्होंने कहा कि सरकार को सभी के लिए वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देना चाहिए।

बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं-
अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है?

केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे।

हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2021

इससे पहले भी राहुल ने सभी को कोरोना टीका लगाने की मांग की थी। उन्होंने बीते बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि ‘जरूरतों और इच्छा पर बहस करना हास्यास्पद है। प्रत्येक भारतीय सुरक्षित जीवन के अवसर का हकदार है।’ केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को भी इस मसले पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

CM भूपेश बघेल ने लिया कोरोना से बचाव के टीके का पहला डोज

उल्लेखनीय है कि देश के कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन की खुराक की कमी को लेकर केंद्र सरकार को जानकारी दी है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर सरकार का पक्ष रखा और आश्वस्त किया कि खुराक बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tags: rahul gandhirahul gandhi attacked on modiRahul Gandhi tweet
Previous Post

CM भूपेश बघेल ने लिया कोरोना से बचाव के टीके का पहला डोज

Next Post

आईपीएल धमाका आज से, आमने सामने हैं आरसीबी और एमआई

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Next Post
mi/rcb

आईपीएल धमाका आज से, आमने सामने हैं आरसीबी और एमआई

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने किया बिरसा मुंडा म्यूजियम का उद्घाटन, बोले- वे आज भी हमारी आस्था में उपस्थित हैं

15/11/2021
Hartalika Teej

जानें हरतालिका तीज व्रत पारण विधि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

06/09/2024

फिर पोस्टपोन हुई ‘जर्सी’ की रिलीज डेट, अब इस दिन थियेटर में देगी दस्तक

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version