• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल के लिए निकले राहुल गांधी के काफिले को रोका, गाजीपुर बार्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Writer D by Writer D
04/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से संभल के लिए निकला है। इस दौरान वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) भी उनके साथ रवाना हुई हैं। लेकिन, यूपी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर राहुल गांधी के काफिले को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया है। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता संभाल जाने के लिए अड़े हुए हैं।

दरअसल, संभल की शाही जामा मस्जिद (Sambhal Shahi Jama Mosque) के सर्वे के बाद वहां भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मुद्दे पर देश की राजनीति गरमायी हुई है। मंगलवार को विपक्ष ने इस मुद्दे को संसद में उठाया था।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह लड़ाई संभल की नहीं, दिल्ली और लखनऊ की है। जो कभी दिल्ली पहुंचते थे, जिस राह से, वही लखनऊ वाले उसी रास्ते पहुंचना चाहते हैं। बार-बार की खोदाई से सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब खो जाएगी। यह भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

संभल प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई हुई है। इससे पहले सोमवार को यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व उनके अन्य नेताओं को संभल नहीं जाने दिया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी इसी कारण लखनऊ में ही रोक लिया गया था।

Tags: gajipur borderrahul gandhisambhal violenceup news
Previous Post

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Next Post

घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Next Post
CM Yogi

घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sonia Gandhi

पीएम पूरे देश के हैं, जिम्मेदार पर करें कार्रवाई : सोनिया गांधी

06/01/2022
atmanirbhar

आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर ‘आधी आबादी’, रोजगार से जुड़ी 95 हजार महिलाएं

06/12/2020
Offensive post on CM Yogi

योगी सरकार ने इन 15 IAS का किया तबादला, 8 जिलों के डीएम बदले

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version