• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेल रोको आंदोलन’ 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगा : राकेश टिकैत

Desk by Desk
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि ‘रेल रोको आंदोलन’ 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक होगा। टिकैत ने बताया कि केंद्र सरकार कई प्रतिबंधों को हटाने के बावजूद भी कई महीनों से ट्रेनों के संचालन की अनुमति नहीं दे रही है। इसके कारण लोगों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने कनिष्ठ सहायक खाद्य सुरक्षा औषधि को रंगे हाथ पकड़ा

टिकैत ने कहा कि उनके गांवों के लोग गुरुवार को ‘रेल रोको आंदोलन’ में हिस्सा लेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ‘रेल रोको आंदोलन’ की घोषणा की गई।

कल रेल रोको अभियान 12 बसे से 3-4 बजे तक रहेगा। हम तो रेल चलाने की बात कर रहे हैं। अगर रेल रोकेंगे तो संदेश देंगे कि रेल चले। गांव के लोग अपने हिसाब से रेल रोको अभियान का संचालन कर लेंगे: राकेश टिकैत, किसान नेता pic.twitter.com/zRk28DfZCp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2021

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले हफ्ते रेल रोको अभियान की घोषणा की थी। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम जिला प्रशासनों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और नियंत्रण कक्ष भी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम खुफिया जानकारी इकट्ठा करेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों पर भी हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा। हमने इन क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 कंपनियों (लगभग 20,000 कर्मियों) को तैनात किया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि हम उन्हें इस बात पर राजी करना चाहते हैं कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो और हम चाहते हैं कि यह (रेल रोको) अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो जाए।

एसकेएम ने कहा था कि देशभर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलों की आवाजाही को अवरुद्ध किया जाएगा। गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

Tags: 'रेल रोको' आंदोलनBharatiya Kisan UnionRail Stop movementRakesh TikaitSpokespersonप्रवक्ताभारतीय किसान यूनियनराकेश टिकैत
Previous Post

गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान का वादा जुमला साबित हुआ: प्रियंका गांधी

Next Post

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत 11वें स्थान पर,रोहित और अश्विन ने भी चमके

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत 11वें स्थान पर,रोहित और अश्विन ने भी चमके

यह भी पढ़ें

Chef

कुकिंग के शौक को करियर में है बदलना, तो फटाफट इस कंपनी में करें अप्लाई

09/10/2025
joe biden

राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं गए जो बाइडेन

05/06/2022
arms recovered

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के हथियार बरामद

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version