• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

Writer D by Writer D
25/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rail Through Raj

Rail Through Raj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली एवं रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘‘रेल थ्रु राज‘‘ द ईस्ट इंडियन रेलवे (1841-1861) (Rail Through Raj: The East Indian Railway (1841-1861) ) का विमोचन यूनिवर्सल बुक सैलर गोमती नगर लखनऊ के सौजन्य से उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। बुक का विमोचन ब्रजेश पाठक, प्रशांत कुमार मिश्रा, मानव प्रकाश, गौरव प्रकाश, चंद्र प्रकाश, आलोक जौहरी ने किया।

महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा भारतीय रेलव यांत्रिक अभियंता सेवा के वरिष्ठ अधिकारी होने के साथ-साथ रेल विरासत के संरक्षक, पर्यावरणविद, रेलवे इतिहासकार, लेखक भी हैं। जिन्होने कई उच्च स्तरी पुस्तकों लेखन भी किया है। जिनके के द्वारा रेलवे पर लिखी हुई प्रसिद्ध पुस्तकें जैसे- “द हाईवे ऑफ हिंदोस्तान- द ईस्ट इंडियन रेलवे (1841-1871)” और “ट्रैक्स ऑफ नेसेसिटी- रेलवे, फेमाइन एंड एम्पायर इन डेक्कन” आदि का प्रकाशन किया जा चुका है।

‘‘रेल थ्रु राज‘‘ द ईस्ट इंडियन रेलवे (1841-1861) (Rail Through Raj: The East Indian Railway (1841-1861) ) इस पुस्तक के 13 अध्याय में लेखक मिश्रा ने यह लिखा है कि 1841 से 1861 के कालखण्ड के दौरान किस प्रकार ईस्ट इंडियन रेलवे का गठन हुआ। प्रारम्भिक काल में कम्पनी एवं निवेशकों के मध्य किस तरह के जोखिम सामने आये उनका किस प्रकार निदान किया गया। आगे पुस्तक में ईस्ट इंडियन रेलवे के विभिन्न नियमो तथा अधिनियमों के साथ भारत में 1853 में चली पहली रेल एवं कम्पनी के प्रशासकों लार्ड डल्हौजी तथा लार्ड कैंनिग की कार्यवाहीओं का वर्णन किया है। इसी के साथ भारत विभिन्न भागों जैसे- मुम्मई, कलकत्ता, रानीगंज, राजमहल, भागलपुर, तथा हिंदी भाषी क्षेत्रों में किस प्रकार रेलवे का विकास हुआ। रेल ट्रैक निर्माण के समय जंगलों, जंगली जानवरों, नदियों, पहाड़ों, महामारियों आदि की समस्याओं के किए गये समाधानों को जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया है। देश प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में रेल की भूमिका के संबंध में लिखा है।

इस पुस्तक के नाम ‘‘रेल थ्रु राज‘‘ (Rail Through Raj) से जो भाव पाठकों के अन्तः पटल पर उत्पन्न होता है कि रेल के द्वारा किस प्रकार ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना की गयी। रेलवे के लिए बिछाई गयी इस्पात की पटरियां किस तरह से ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना की रीड बन गई प्राथमिक स्रोतों द्वारा विस्तृत चर्चा के माध्यम से समझाया गया है।

पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में नव भारत टाइम्स के सुधीर मिश्रा, द इंडियन व्यू के राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रहे आलोक जौहरी पूर्व बोर्ड सदस्य रेलवे बोर्ड, अतुल्य सिन्हा, एस के कटियार एवं रेलवे में कार्य कर रहे बी एल मीणा, रूपेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, रवीश कुमार, रमेश कुमार, अकमल वदूद, आदि मौजूद रहे। प्रशांत कुमार मिश्रा के साथ वार्ता का कार्य नंदिनी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रवक्ता सुधीर पांडे ने किया। कार्यक्रम का संचालन अस्थानंद पाठक उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी आरेडिका ने किया।

Tags: Lucknow News
Previous Post

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन

Next Post

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को बनाया आमजन और जन-जन का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को बनाया आमजन और जन-जन का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

AK Sharma

गोला जैसे पौराणिक स्थल पर आये हैं ये हमारे लिए गर्व की बात: एके शर्मा

10/07/2025
Tulsi

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

13/07/2024
cm yogi

लालजी टण्डन लखनऊ की एक पहचान थे: मुख्यमंत्री योगी

21/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version