• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विनेश फोगाट और बजरंग को बड़ी राहत, रेलवे ने मंजूर किया दोनों पहलवानों का इस्तीफा

Writer D by Writer D
09/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने भारत के पूर्व पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पिछले दिनों दोनों पहलवानों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था। विनेश और बजरंग ने पहलवानी में देश का नाम रोशन करने के बाद सियासत में अपनी किस्तम आजमाने का फैसला किया है। कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने जुलाना से विनेश को हरियाणा विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया जबकि बजरंग पूनिया को अपने किसान विंग में शामिल किया।

इस्तीफा मंजूर होने से विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को बड़ी राहत मिली है। अब उनके चुनाव लड़ने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। अगर उनका इस्तीफा मंजूर न होता तो विनेश फोगाट के चुनाव के दंगल में उतरने पर सकंट आ सकता था। कानून कहता है कि अगर कोई शख्स किसी सरकारी पद पर बैठा है और अगर वो चुनाव लड़ना चाहता है तो सबसे पहले उसे इस्तीफा देकर विभाग से एनओसी लेनी पड़ती है।

नामांकन के वक्त एनओसी को भी डॉक्यूमेंट में लगाना पड़ता है तभी रिटर्निंग ऑफिसर आवेदन को स्वीकार करेगा। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन चल रहे हैं। इसकी आखिरी तारीख 12 सितंबर है, जिससे ठीक पहले विनेश फोगाट के लिए ये राहत की खबर है।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  को जुलाना से टिकट

कांग्रेस ने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को उनकी ससुराल जुलाना से टिकट दिया है। जुलाना सीट पर कांग्रेस लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही है। कांग्रेस को इस सीट पर आखिरी बार 2005 में जीत मिली थी। पार्टी की गिरती साख को संवारने के लिए पार्टी ने विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है। विनेश का मुकाबला मौजूदा जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक अमरजीत ढांडा से होगा।

Tags: Bajrang PuniaChandigarh Newsharyana assembly elections 2024indian railwayNational newsVinesh Phogat
Previous Post

भीषण टक्कर के बाद पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 से ज्यादा लोगों की मौत

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

यह भी पढ़ें

CM Yogi performed 'Kanya Puja'

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

23/10/2023
Yamunotri-Gangotri

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम: 36 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

05/05/2022
Gangster Kuntu Singh

माफिया कुंटू सिंह की इनामी पत्नी की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version