• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय रेलवे टिकट के साथ देता हैं ये सुविधाएं, उठाएं इनका फायदा

Writer D by Writer D
09/05/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Railways

Railways

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए हर दिन लाखों लोग भारतीय रेल (Railways) की मदद लेते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। ये देश के छोटे गांव को बड़े शहरों से जोड़ने का काम करता हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने रेल की सवारी न की हो।

ट्रेन यात्रा के दौरान कई लोग सामान्य श्रेणी में सफ़र करते हैं तो कई लोग आरक्षित श्रेणी में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेल (Railways) आपको टिकट के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी देता हैं जिनका लोग जानकारी ना होने के कारण फायदा नहीं उठा पाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ट्रेन में मुफ्त में मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं…

ट्रेन में डॉक्टर एवं इलाज की सुविधा

आरक्षण की सुविधा वाले ट्रेनों में यात्रा करते समय यदि किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है तो रेलवे की तरफ से उसे दवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है। ट्रेन में टीटीई के पास दवा होती है। कुछ ट्रेनों में डॉक्टर होते हैं जो बीमार हुए व्यक्ति का इलाज करते हैं। जिन ट्रेनों में डॉक्टर की सुविधा नहीं होती। रेलवे उसे अगले एवं बड़े स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके लिए यात्री से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। डॉक्टर की सुविधा मुफ्त होती है।

फ्री वेटिंग रूम फैसिलिटी

ट्रेन से यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग प्लेटफॉर्म पर ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को फ्री वेटिंग रूम की सुविधा मिलती है। अगर आपके पास वैलिड टिकट है तो आप बिना पैसे खर्च किए इसका लाभ ले सकते हैं। वैलिड टिकट लेने के बाद दिन के समय में ट्रेन आने से 2 घंटे पहले और यात्रा खत्म करने के 2 बाद फ्री में वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, रात के समय में इसका समय 6 घंटे है। इसके अलावा ट्रेन लेट होने की स्थिति में, जब तक आपकी ट्रेन नहीं आती है आप वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

परिवार के दूसरे सदस्य को ट्रांसफर हो सकता है टिकट

यदि कोई व्यक्ति अपना टिकट बुक कराया है और उसका टिकट कंफर्म है लेकिन यात्रा करने में वह असमर्थ हो जाता है। तो वह अपना टिकट परिवार के किसी सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर सकता है। शर्त यह है कि जिस व्यक्ति के नाम पर टिकट ट्रांसफर होना है, वह टिकट बुक कराने वाले व्यक्ति के परिवार का हो। टिकट का ट्रांसफर ट्रेन यात्रा से 24 घंटे पहले हो सकता है, उसके बाद नहीं। यात्रा करने में असमर्थ व्यक्ति अपना टिकट अपने मां, पिता, भाई, बहन, बेटी, पत्नी एवं पत्नी को ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए उसे अपनी नजदीकी रेलवे स्टेशन जाना होता है और टिकट के साथ अपना पहचान पत्र देना होता है।

प्लेटफॉर्म पर फ्री वाई-फाई

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा देती है और कोई भी यात्री प्लेटफॉर्म पर आधे घंटे के लिए बिना कोई पैसा खर्च किए मुफ्त इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। आधे घंटे फ्री इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद यात्री रेलटेल से अपनी पसंद का प्लान ले सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर 10 रुपये में 5 जीबी डेटा और 15 रुपये में 10 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी एक दिन होती है और 34 MBPS की स्पीड मिलती है। इसके अलावा 20 रुपये में 5 दिन के लिए 10 जीबी डेटा मिलता है। देश के ज्यादातर स्टेशन पर ये सुविधा मिलती है।

क्लॉक रूम की सुविधा

भारतीय रेलवे (Railways) की तरफ से यात्रियों को मामूली खर्च पर क्लॉक रूम की सुविधा दी जाती है। अगर आपके पास वैलिड टिकट है तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं और क्लॉक रूम में बैग, ट्रैवल बैग इत्यादि रख सकते हैं। क्लॉक रूम के लिए पहले 24 घंटे के लिए 15 रुपये चार्ज देना होता है और इसमें यात्री 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सामना रख सकते हैं। इसके बाद अगले 24 घंटे के लिए 20 रुपये और 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे देने होंगे। अगर 2 दिन से ज्यादा सामान रखते हैं तो क्लॉक रूम के लिए हर दिन 25 रुपये और हर सामान के लिए रोजाना 15 रुपये देने होंगे।

काफी सस्ते में इंश्योरेंस

भारतीय रेलवे (Railways) टिकट खरीदने वाले यात्रियों को इंश्योरेंस की सुविधा भी मुहैया कराती है, हालांकि इसके लिए मामूली शुल्क देना पड़ता है। टिकट बुक करते समय आप भी 49 पैसे देकर अपनी यात्रा का इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसके तहत यात्रा के दौरान हादसे में मौत या विकलांगता पर 10 लाख रुपये मुआवजा मिलता है। जबकि, आंशिक विकलांगता पर 7.5 लाख रुपये मुआवजा और अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है।

टिकट अपग्रेड की सुविधा

ट्रेन बुक करते समय रेलवे टिकट को अपग्रेड करने की सुविधा देता है। यानि कि सीट की उपलब्धता होने पर स्लीपर के यात्री का टिकट थर्ड एसी, थर्ड एसी का टिकट सेकेंड एसी और सेकेंड एसी का टिकट फर्स्ट एसी के टिकट में अपग्रेड हो सकता है। टिकट की बुकिंग के समय टिकट अपग्रेड का विकल्प आता है। इसे चुनने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगता। आपने टिकट अपग्रेडेशन का विकल्प यदि चुना है तो यह जरूरी नहीं कि आपका टिकट अपग्रेड हो जाएगा।

Tags: holidayIndian RailwaysTourismTravel
Previous Post

पर्यटकों को आकर्षित करती हैं नवाबों के शहर, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा

Next Post

एजुकेशन सिटी में बिताएं परिवार के साथ छुट्टियां, आपका दिल जीत लेंगे ये स्थान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
Kota

एजुकेशन सिटी में बिताएं परिवार के साथ छुट्टियां, आपका दिल जीत लेंगे ये स्थान

यह भी पढ़ें

Riya Chakraborty

बैंक के खातों से रिया की कंपनी में हुए थे 3 ट्रांजेक्शन

31/07/2020
CM Yogi

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
High court

HC का अहम फैसला, कहा- शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाना कानून में दुराचार होना चाहिए

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version