• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड का डबल अटैक, शीत लहर के बीच बारिश का अलर्ट

Writer D by Writer D
11/01/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Cold Wave

Cold Wave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली-एनसीआर इस समय शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में है। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। लेकिन अब कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक करनाल, पानीपत, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधाला, बिजनौर, खतौली, सकोती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली में भी मौसम करवट ले सकता है। अब कुछ इलाकों में होने वाली ये बारिश ठिठुरन को और ज्यादा बढ़ाने का काम कर सकती है। इस समय यूपी समेत उत्तर भारत के कई शहर ठंड की चपेट में हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बिना आलाप के बाहर बैठना मुश्किल है।

कितनी ठंड, कितना कोहरा?

वैसे  इस समय हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई, जिससे कई स्थानों पर शीत लहर (Cold Wave) की स्थिति में कमी आई है। वहीं असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। लेकिन अब फिर IMD के मुताबिक, आनेवाले दिनों में  न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है।

रेलवे पर असर, फ्लाइटों में देरी

दिल्ली की बात करें तो इस समय ठंड के साथ कोहरे का अटैक भी देखने को मिल रहा है। इस कोहरे के अटैक ने ट्रेनों से लेकर विमानों तक को लेट कर दिया है। रेलवे के मुताबिक 95 ट्रेनें कोहरे की वजह से देर से चल रही हैं। इसी तरह एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट को लेकर लगातार एयरलाइन से बात करते रहें।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’ कोहरा होता है, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच ‘उथला’ कोहरा होता है।

Tags: Cold waveweather forecastWeather updates
Previous Post

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में घुसपैठ की कोशिश, संदिग्ध गिरफ्तार

Next Post

‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’, शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Main Slider

27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र

13/10/2026
Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post
Chandrashekhar

'रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ', शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल

यह भी पढ़ें

सकारात्मक

गुरुवार के दिन की शुरुआत करें इन सकारात्मक विचारों के साथ

21/07/2021
Cloudburst in Doda

डोडा में फटा बादल, थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बहा

22/07/2023
Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, क्या बजट में होंगे फिट?

लॉन्च से पहले Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की कीमत लीक

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version