• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले 48 घंटों में यूपी में मॉनसून करेगा एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Writer D by Writer D
22/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rains

Heavy rains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की वजह से यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Rain) का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज भी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 72 घंटे तक चक्रवाती तूफान का असर बना रहेगा। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश में 25 26 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

लखनऊ के आसमान में सुबह से छाए हैं बादल

लखनऊ में गुरुवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद अभी तक बादलों ने आसमान में डेरा डाला हुआ है। इस वजह से सूरज के तेवर पस्त हैं। लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात मिली है।  हालांकि हल्की उमस भी है। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

यूपी के 42 जिलों में बारिश (Rain) का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy)  की वजह से राजधानी लखनऊ, कानपुर और मैनपुरी समेत कई इलाकों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। मैनपुरी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है और यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 105 मिलीमीटर बारिश हुई। कानपुर में 52 मिलीमीटर बारिश हुई है। राजधानी लखनऊ समेत कन्नौज, हरदोई, बरेली, झांसी और अलीगढ़ में भी बादल जमकर बरसे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के 42 जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। इनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, औरैया, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जनपद शामिल हैं।  यहां बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

अगले 48 घंटे में पूर्वांचल के रास्ते यूपी में दाखिल हो सकता है मानसून

यूपी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) का असर खत्म होने के बाद मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी।  अगले 48 घंटे में पूर्वांचल के रास्ते मानसून यूपी में दाखिल हो सकता है।  इसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना है।   प्री मानसून के कारण भी प्रदेश में बादल जमकर बरस रहे हैं।

गले में लटकते सांप ने ‘शिव’ को डसा, जहर से हुए मौत

अगले 3 से 4 दिनों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। मानसूनी हवा के आज पूरे बिहार और झारखंड में फैल जाने की संभावना है। इस कारण इन दोनों राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी 29-30 जून को मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

इन इलाकों में झमाझम बारिश (Rain)

मौसम विभाग (Weather Department)की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विदर्भ, आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम अरब सागर में तेज गति से हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को सतर्क किया गया है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में जाने से बचना चाहिए।

इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) होने के आसार

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

Tags: Lucknow Newsmonsoon in upmonsoon updatesmpnsoon alertrain alert in UPup newsweather forecastWeather Report
Previous Post

गले में लटकते सांप ने ‘शिव’ को डसा, जहर से हुए मौत

Next Post

राजस्थान PTET का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Next Post
UPTET

राजस्थान PTET का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

स्वाती सिंह ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

31/07/2021
Love

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kanhaiya Kumar

चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने आए युवक ने जड़ा थप्पड़

17/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version