• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वाती सिंह ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रभारी मंत्री सीतापुर /  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश स्वाती सिंह ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता वाली लाभार्थीपरक योजनाओं से अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित किया जाये। सामुदायिक शौचालयों का संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराये जाने के कार्यों की समीक्षा भी की।

उन्होंने निर्देश दिये कि पात्रों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास आवंटन किया जाये। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों की सूची भी तलब की। तालाबों की सफाई के कार्य की समीक्षा करते हुये कार्य की धीमी प्रगति पर खण्ड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि तालाबों की सफाई का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाये एवं अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। महिलाओं का भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि विकास खण्ड के सभी कर्मचारियों को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया जाये तथा प्रत्येक कर्मचारी द्वारा एक-एक पेड़ गोद अवश्य लिया जाये।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुये प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वितरित होने वाला ड्राई राशन समय से वितरित कराया जाये। ड्राई राशन उठान में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये डी0सी0एन0आर0एल0एम0 को निर्देश दिये कि लापरवाही करने वाले स्वयं सहायता समूहों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराये जाने हेतु चयनित बी0सी0 सखी के प्रशिक्षण के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पूर्ण कराये जाने के निर्देश डी0सी0एन0आर0एल0एम0 को दिये। वृद्धावस्था पेंशन व निराश्रित महिला पेंशन के लम्बित आवेदनों का सत्यापन तत्काल पूर्ण कराते हुये अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। बाल सेवा योजना एवं कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा भी की। विद्युत विभाग की शिकायतें मिलने पर उपखण्ड अधिकारी खैराबाद क्षेत्र को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाये तथा चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर निलम्बन की कार्यवाही भी की जा सकती है। कोविड काल में अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जाने के लम्बित आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा भी की। आवेदनों का सत्यापन कराकर पात्रों को लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री सिंह ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बेसहारा पशुओं के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अधिक से अधिक पशुओं को गौ संरक्षण केन्द्र में संरक्षित किया जाये। उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि आवश्यकता के अनुसार धान खरीद केन्द्रों की संख्या बढ़ायी जाये। पुलिस क्षेत्राधिकारी को कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये कहा कि प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित किया जाये।

Tags: khairabad newssitapur newsswati singhup news
Previous Post

जेम पोर्टल पर शासकीय खरीद में लगातार चौथे वर्ष देश में प्रथम : सहगल

Next Post

CM धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को सौंपें आवास स्वीकृति पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

एमटी मैरीवेक्स’ जहाज में लगी आग, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

08/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की पहुंच सरकार तक, मेरा कार्यालय प्रदेश के हर नागरिक के लिए चौबीसों घंटे खुला

08/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार का लक्ष्य: ‘प्रत्येक हाथ हो सक्षम’: उप मुख्यमंत्री

08/06/2026
Nayab Singh Saini
राजनीति

सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यमः नायब सिंह सैनी

08/06/2026
Meenakshi Natarajan
राजनीति

मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी

08/06/2026
Next Post

CM धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को सौंपें आवास स्वीकृति पत्र

यह भी पढ़ें

Bribe

अपनी ही चौकी में रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

06/02/2023
Garlic

अब लहसुन छीलना होगा आसान, इन टिप्स से नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

11/08/2023
इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री रविशंकर

इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री रविशंकर: मीडिया से भारत में विनिर्माण की बात को किया साझा

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version