• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश ने तोडा 122 साल का रिकॉर्ड, जारी रहेगा ठंड और कोहरे का डबल अटैक

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
rain

rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने हो रही है तो मैदानी राज्यों में बारिश और सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है।

जनवरी की ठंड में मॉनसून के मौसम जैसी बरसात (Rain) हो रही है। बारिश और घने बादलों ने सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ कर दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अभी ठंड से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है।

IMD के अनुसार, अभी ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ेगी। मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी 2022 में इतनी बारिश हुई है, कि 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को अभी कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग की मानें तो जनवरी की बारिश ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1995 और 1989 में जनवरी में ऐसी बारिश देखने को मिली थी। मौसम वैज्ञानिक आरके जीणामणि ने कहा कि जनवरी 2022 की बरसात ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया क्योंकि जनवरी में अब तक 88 मिलीमीटर की बरसात हो चुकी है, जो 1901 के बाद मौसम के मौजूद डेटाबेस में सबसे ज्यादा है।

टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान, जल्द होगा ऐलान

1995 में जनवरी महीने में 69 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 1989 में कुल 79 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, ठंड और कोहरे की दोहरी मार सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक,  24 और 25 जनवरी को ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी परेशान करेगा। वहीं, 26 जनवरी से शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। ‌

यूपी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में दो दिन से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) में अगले दो दिन तक बारिश की चेतावनी के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। बारिश के चलते लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच, मेरठ और मुजफ्फरनगर में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

वहीं, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में भारी बारिश  के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी में 30 जनवरी तक लगातार ठंड बढ़ेगी और अगले दो दिन तक बारिश होती रहेगी।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी थमता दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। पूरे प्रदेश में पिछले दो दिन से लगातार मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में अब तक 4 फ़ीट तक बर्फबारी हो चुकी है।

Tags: Cold waveRainfall in WintersnowfallWeather NewsWeather updates
Previous Post

टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान, जल्द होगा ऐलान

Next Post

सलमान ने शमिता की खींची टांग, बोले- कुंद्रा चाहिए या बापट?

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

सलमान ने शमिता की खींची टांग, बोले- कुंद्रा चाहिए या बापट?

यह भी पढ़ें

Sawan Kumar

नहीं रहे डायरेक्टर सावन कुमार, फेफड़ों की बीमारी से थे ग्रसित

25/08/2022
UPSC NDA-CDS 1

UPSC NDA-NAI के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

23/12/2023
Kashi Tamil Sangamam

तमिल दिलों में काशी के लिए अविनाशी प्रेम न अतीत में कभी मिटा न भविष्य में कभी मिटेगा

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version