• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

Writer D by Writer D
04/06/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज आंधी के बाद कई क्षेत्रों में बारिश (Rain) शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।

दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर तक तापमान और उमस दोनों ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे थे, लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर कई इलाकों में धूलभरी आंधी आई और इसके बाद बारिश (Rain) शुरू हो गई।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों की छतों, बालकनियों और खुले स्थानों पर बारिश का आनंद लेते नजर आए।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश (Rain) की संभावना जताई थी। विभाग ने बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की थी। साथ ही 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक क्षेत्र में बारिश (Rain) और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग ने इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि 7 से 9 जून के बीच मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहने और तापमान के फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आर्द्रता का स्तर भी अधिक रहने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा था।

Tags: Delhi-NCRrainRain in delhiWeather NewsWeather ReportWeather Update
Previous Post

सीएम आवास परिसर में ‘3-B गार्डन’ का शुभारम्भ: तितलियों, पक्षियों और मधुमक्खियों से चहकेगा मुख्यमंत्री निवास

Next Post

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
PM Suryaghar Yojana

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात

01/11/2022
Sadak Suraksha Mitra

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

20/04/2024
देश में कोरोना

देश में रिकवरी रेट 63.25 प्रतिशत, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version