• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान: सीएम गहलोत ने पहला पेपरलेस बजट किया पेश, स्पेशल कोविड पैकेज का एलान

Desk by Desk
24/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
राजस्थान में पेपरलेस बजट पेश

राजस्थान में पेपरलेस बजट पेश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में राज्य का पहला पेपल लेस बजट पेश किया । राज्य के आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का एलान किया।

इस पैकेज के तहत कोरोना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। यही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए 50,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की भी घोषणा की। यही नहीं राज्य में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी शुरू की जाएगी।

बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। इसलिये वर्ष के दौरान अधिक वित्तीय संसाधन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘राइट टू हेल्थ’ विधेयक लाएगी और अगले साल 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा (यूनिवर्सल हेल्थ केयर) लागू करेंगे जिसमें हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध हो सकेगा।

बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से करीब 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा कोर का गठन होगा। 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों का चयन होगा: बजट पेश करते समय राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत pic.twitter.com/WQ7crYhylW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2021

बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा

बजट पेश करते समय राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से करीब 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा कोर का गठन होगा। 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों का चयन होगा।

किसानों को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या एलान किया ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अगले साल से कृषि बजट पेश किया जाएगा। अलग-अलग जगहों पर मिनी फूड पार्क बनाए जाएंगे। किसानों को आधुनिक सेवाएं दी जाएंगी। अगले तीन सालों में एक हजार किसान सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा 50,000 किसानों को सोलर पंप दिया जाएगा।

इसके अलावा अशोक गहलोत ने एलान किया कि युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालय में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसमें करीब दो लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। राज्य के हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को बस में मुफ्त सफर करवाया जाएगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा में बडे एलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलान किया कि राज्य के 25 जिला मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर बनाए गए शांति कोष को बढ़ाया जाएगा। वहीं राज्य में मूक-बधियों के लिए दो नए विश्व विद्यालय बनाए जाएंगे।

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को फर्जी फिल्म इंडस्ट्री क्यो बताया

राज्य में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना होगी। जयपुर में टेक्नोलॉजी सेंटर बनाए जाएंगे, यहां आधुनिक तकनीकी की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा नासा की मदद से बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में सीख दी जाएगी। उदयपुर में योग के लिए कॉलेज खोले जाएंगे। इसके अलावा घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

राज्य के सभी विश्व विद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई दिया जाएगा

शिक्षा के क्षेत्र में अशोक गहलोत ने एलान किया कि राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। राज्य के सभी विश्व विद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई दिया जाएगा।

अशोक गहलोत सरकार ने एलान किया कि दिव्यांगों को दी जाएगी स्कूटी

अशोक गहलोत सरकार ने एलान किया कि राज्य में कॉलेज और दफ्तर जाने वाले दिव्यांग छात्रों और युवाओं को दो हजार स्कूटियां दी जाएंगी। सभी महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।

राजस्थान में अब पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 1,800 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 25,000 की पेंशन बढ़ाकर 50,000 करने की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा शहीद सैनिकों के माता-पिता के लिए तीन लाख की एफडी को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। यही नहीं राज्य में पशुपालकों के लिए अलग से एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्य में अलग से पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।

Tags: Ashok Gehlotashok gehlot budgetfirst paperless budget in indiafirst paperless budget stateJaipur Hindi SamacharJaipur News in HindiLatest Jaipur News in HindiRajasthanrajasthan budgetrajasthan budget 2021rajasthan to go paperlessअशोक गहलोतपेपरलेस बजटराजस्थानराजस्थान का बजटराजस्थान में पेपरलेस बजट पेश
Previous Post

इमरान हाशमी ने Bollywood को फर्जी फिल्म इंडस्ट्री क्यों बताया ?

Next Post

Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali: कभी कपड़े सिलती थीं मां

Desk

Desk

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
Next Post
संजय लीला भंसाली

Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali: कभी कपड़े सिलती थीं मां

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भस्मासुर है इंडी गठबंधन, वोट देकर अपना नुकसान न करे जनता : योगी आदित्यनाथ

23/05/2024
जेई राम भवन निकला कोरोना पॉजिटिव JE Ram Bhawan turns out to be Corona positive

यौन शोषण के आरोपी जेई को बांदा कोर्ट ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

19/11/2020
mahakumbh

कुंभ में कोरोना का विस्फोट, 50 से अधिक संत-सन्यासी संक्रमित

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version