• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरती पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है: योगी

Writer D by Writer D
20/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजसमंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राजस्थान की धरती से आह्वान किया है कि कांग्रेस को इतिहास की वस्तु बना दीजिए। उन्होंने कहा जब राजस्थान की धरती अंगड़ाई लेती है तो पूरे देश में उसकी गूंज सुनाई देती है। कांग्रेस की ऐसी गति कीजिए कि लोग कहें ’एक थी कांग्रेस’। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरा पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है, यही कारण है कि यहां मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पूर्वज राजस्थान से ही गये थे, उनके दादा गुरु ने मेवाड़ की धरती से गोरखपुर आकर राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी।

योगी (CM Yogi) ने महारानी पद्मिनी के जौहर को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है, यहां भक्ति और शक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। बप्पा रावल की वीरता से लेकर महाराणा प्रताप के स्वदेश और स्वाभिमान पर पूरा देश गौरव की अनुभूति करता है। महारानी पद्मिनी के जौहर को कौन भुला सकता है। योगी ने कहा कि मीरा बाई की भक्ति हम सबके मन में राष्ट्रभक्ति की एक नई ज्वाला पैदा करती है। ये भूमि कृष्ण की भक्ति में लीन मीराबाई को वृंदावन से जोड़कर राजस्थान और यूपी के संबंधों को मजबूत करती है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन लोगों ने महाराणा प्रताप की जगह अकबर को महान बनाने का कार्य किया। महाराणा प्रताप विपरीत परिस्थितियों में धैर्य न खोकर लड़ते रहे। उन्होंने कष्ट सहकर देश और स्वधर्म की रक्षा की। उस वक्त की सबसे बड़ी ताकत कहे जाने वाले अकबर को उन्होंने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस धरती ने कभी भी स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया है। योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने में कोई संकोच नहीं करते। देश की आस्था पर प्रहार करने के लिए ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। हमें भी कांग्रेस को वोट देकर अपने इतिहास को कलंकित नहीं करना है। कोई स्वाभिमानी कौम ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने महाराणा प्रताप के साथ राजस्थान की भील और मीणा जातियों की वीरता की भी चर्चा की।

भारत को बदहाल देखना चाहते हैं कुछ लोग

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश अपने भाग्य के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा जा रहा है, दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जो भारत को बदहाल देखना चाहते हैं। 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। कोई विधर्मी भारत की सीमा का अतिक्रमण नहीं कर सकता। आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ है।

पाकिस्तान की मस्जिदों में विस्फोट हो रहे, लोगों के चीथड़े उड़ रहे

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने देश में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग एक जून की रोटी के लिए तरस रहे हैं। आज वहां मस्जिदों में विस्फोट हो रहे हैं और लोगों के चीथड़े उड़ते हैं। पाकिस्तान बड़ी ठसक के साथ भारत से अलग हुआ था, मगर आज वहां लोग बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान भारत योजना, फ्री बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना, महिला स्वावलंबन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी गिनाया। बताया कि अगले पांच साल में तीन करोड़ नये आवास गरीबों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और गरीब भूख से मरता था

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में देश की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। उन्होंने 26 अप्रैल के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कमल के चुनाव चिह्न पर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

पहले चरण के तूफान ने मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण कर लिया हैः योगी

इस अवसर पर मंजू जी बाघमार, विश्वराज जी मेवाड़, हरीश सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह राठौर, दीप्ती माही, अविनाश गहलोत, शंकर सिंह रावत, पुष्प जी जैन, नरेश कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024National newsrajasthan newsYogi News
Previous Post

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का दिया नारा और बढ़ते गए गरीब: सीएम साय

Next Post

नगर विकास मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना

यह भी पढ़ें

Mukesh Rajput

इन पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार : सांसद मुकेश राजपूत

28/03/2021
atmanirbhar

आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर ‘आधी आबादी’, रोजगार से जुड़ी 95 हजार महिलाएं

06/12/2020
CM Dhami

आज का नया भारत नए बदलावों की ओर अग्रसर: सीएम धामी

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version