• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी बोली- झूठ की हार

Desk by Desk
09/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस को बड़ा झटका Big shock to congress

कांग्रेस को बड़ा झटका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

जयपुर। राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 1835 उम्मीदवार जीते हैं, जबकि कांग्रेस के 1718 उम्मीदवारों को जीत मिली। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि निर्दलीय 420 व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 56 जगहों पर विजयी प्राप्त हुई है। बाकी सीटों के आधिकारिक परिणाम अभी आने हैं।

इसी तरह जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस 204, भाजपा 266 व आरएलपी पांच सीटों पर जीती है। कुल 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। बाकी सीटों के परिणाम अभी आने हैं। सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पंचायत चुनाव में जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये।

Stock Market : सेंसेक्स 46 हजार के पार, निफ्टी 13500 के ऊपर, रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

टोंक पंचायत समिति में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और तीन निर्दलीय उम्मीवारों ने जीत दर्ज की है जो यहां बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता और टोंक के विधायक सचिन पायलट को बोर्ड बनाने के लिए समर्थन दिया है। कुल 19 सीटों में से कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

Operation Cactus Lilly के जरिए सामने आया था आज का आजाद बांग्‍लादेश

प्रवक्ता ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर यह मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। इस गणना से 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवारों व 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायती चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि पंचायती राज चुनावों के ये परिणाम वास्तव में कांग्रेस सरकार के झूठ, फऱेब, दम्भ व अहंकार की पराजय है तथा यह जीत केन्द्र की मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पंचायती राज चुनाव के परिणाम इस भ्रष्ट सरकार की विदाई का एक निश्चित संकेत है। राजस्थान के 21 जिलों में कुल 636 जिला परिषद सदस्यों और 4,371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, चुरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनू, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में मतदान 23 और 27 नवंबर और एक और पांच दिसंबर को चार चरणों हुआ था।

Tags: Ashok GehlotBig shock to congressbjpcongressRajasthanRajasthan Panchayat electionsकांग्रेसकांग्रेस को बड़ा झटकाभाजपाराजस्थान पंचायत चुनाव
Previous Post

Stock Market : सेंसेक्स 46 हजार के पार, निफ्टी 13500 के ऊपर, रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

Next Post

Indo-Pak War : 1971 के युद्ध में पाक सेना के अत्याचार का शिकार बने थे लाखों लोग

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
trimurti

Indo-Pak War : 1971 के युद्ध में पाक सेना के अत्याचार का शिकार बने थे लाखों लोग

यह भी पढ़ें

Constable assaulted

झगड़े की कॉल पर गए सिपाही के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

12/06/2021
rhea-kangna

रिया चक्रवर्ती के बयान पर कंगना बोलीं- किस राइटर ने लिखी यह खराब स्क्रिप्ट

29/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version