• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजभर बोले- फिलहाल तो अखिलेश के साथ हैं, नाता तोड़ेंगे तो बसपा से करेंगे बात

Writer D by Writer D
17/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Om Prakash Rajbhar

op rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और समाजवादी पार्टी की सियासी दोस्ती में अब सब कुछ ठीक नहीं रह गया है। इस बात के संकेत दोनों ओर से लगातार मिल रहे हैं। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने रविवार को वाराणसी में कहा, “फिलहाल तो हम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के ही साथ हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस दिन अखिलेश कहेंगे कि हम आपको अपने साथ नहीं रखेंगे, तो हम बसपा की ओर रुख करेंगे। मायावती से गठबंधन की बात करेंगे।” हाल में सियासी गलियारे में यह चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव के वक्त सपा ने राजभर को फॉर्च्यूनर दी थी। जिसे अब वापस मांग ली। इसके बाद दोनों के बीच तल्खी और बढ़ गई है।

सपा-बसपा की लड़ाई एक, लेकिन आपस में लड़ रहे: राजभर 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “बाबा साहब अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ाने का काम कांशीराम ने किया। उसी बात को लेकर मायावती, अखिलेश और हम भी आगे बढ़ रहे हैं। मायावती और अखिलेश दोनों लोगों को हम कई माध्यमों से कह चुके हैं कि जब दोनों लोग गरीब, कमजोर, पिछड़ा, दलित और वंचित की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो आपस में क्यों लड़ रहे हैं?”

महाधिवक्ता भवन में लगी आग, मुख्यमंत्री योगी ने घटना का लिया संज्ञान

वह आगे कहते हैं, “अखिलेश, मायावती को खत्म करना चाहते हैं। मायावती, अखिलेश को खत्म करना चाहती हैं। जब लड़ाई एक ही है, तो दोनों लोग आपस में भला क्यों लड़ रहे हैं? जब तक अखिलेश मना नहीं करेंगे, हम उनके साथ हैं।”

भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है: राजभर 

राजभर वाराणसी में सुभासपा की मंडलीय समीक्षा के लिए पहुंचे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर भाजपा पर लगातार हमलावर रहते थे। हालांकि, अब भाजपा को लेकर भी उनके सुर बदल गए हैं।

पहले तो उन्होंने भाजपा गठबंधन की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया। अब उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है। एसी में बैठकर राजनीति और जमीनी स्तर का काम नहीं किया जा सकता है।

थाने में पुलिस ने रखा 50 किलो का शिवलिंग, जानें कहां का है मामला

राजभर बिरादरी के मतदाता पूर्वांचल के करीब सभी जिलों में अच्छी संख्या में हैं। इन पर राजभर की तगड़ी पकड़ है। विधानसभा चुनावों में यह देखने को भी मिला था। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के 6 विधायक इस बार विधानसभा पहुंचे हैं।

इसके साथ ही, सपा गठबंधन को आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ और जौनपुर जिलों में अच्छी सफलता मिली थी। विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में ओम प्रकाश राजभर का साथ सभी राजनीतिक दल चाहते हैं।

Tags: akhilesh yadavmaaywatiOP Rajbharpolitical newsup newsvaranasi news
Previous Post

थाने में पुलिस ने रखा 50 किलो का शिवलिंग, जानें कहां का है मामला

Next Post

एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज: चौधरी सुखराम सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
Chaudhary Sukhram

एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज: चौधरी सुखराम सिंह

यह भी पढ़ें

क्या आपके नाखून भी पड़ जाते है काले, तो ये है उसकी वजह

03/06/2026
new education policy

उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू करने व बदलावों पर होगा मंथन

13/08/2020
omar abdullah

‘… लेकिन केंद्र से लड़ना हमारी मजबूरी नहीं है’, मोदी सरकार से तालमेल पर बोले उमर अब्दुल्ला

09/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version