• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board 12वीं की परीक्षा देने पहुंचे 51 साल के बीजेपी के पूर्व विधायक

Writer D by Writer D
27/02/2023
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Rajesh Mishra

Rajesh Mishra passed the 12th exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। राज्य के सभी जिलों में हमउम्र बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर अपने भविष्य की इबारत लिखने जा रहे हैं। लेकिन बरेली के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर देने आए अधेड़ शख्स को देख सभी अचरज में पड़ गए। लेमिनेटेड एडमिट कार्ड, पानी की बोतल और राइटिंग पैड हाथ में लिए यह शख्स 12वीं बोर्ड का पर्चा हल करने के लिए आया था। आश्चर्य की बात इसलिए थी क्योंकि वह पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल थे।

बरेली की बिथरी-चैनपुर सीट से पूर्व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) उर्फ पप्पू भरतौल 16 फरवरी को 12वीं क्लास की परीक्षा देने पहुंचे थे। बड़ी उम्र के परीक्षार्थी को अपने बीच देख पहले तो छात्र छात्राएं हैरान थे। हालांकि, इस आयु के व्यक्ति में पढ़ाई के प्रति लगन को देख उन्होंने प्रशंसा भी की।

परीक्षा देने पहुंचे 51 साल के राजनेता राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) ने भी बताया, परीक्षा के लिए आए छात्र पहले तो मुझे देखकर हैरान रह गए। लेकिन वे यह देखकर खुश हुए कि उनके क्षेत्र का एक राजनेता उनके साथ परीक्षा में शामिल हो रहा है।

बता दें कि राजेश मिश्रा को साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा से टिकट मिला और उन्होंने बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्हें पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।

एक राजनीतिज्ञ के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पूर्व विधायक मिश्रा ने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया, और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पूर्व विधायक और परीक्षार्थी मिश्रा का मानना है कि अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने से उन्हें अपने युवा मतदाताओं के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी, लेकिन इस कदम का एक बड़ा उद्देश्य भी है।

वकील बनना चाहते हैं मिश्रा (Rajesh Mishra)

मिश्रा ने कहा, एक विधायक के रूप में मैंने महसूस किया था कि बड़ी संख्या में लोग, विशेष रूप से जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें न्याय नहीं मिलता है, क्योंकि वे एक अच्छे वकील का खर्च नहीं उठा सकते। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए कानून का अध्ययन करना चाहता हूं। ऐसा करने के लिए 12वीं क्लास को पास करना आवश्यक था।

आज पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त

राजेश मिश्रा को पूरा विश्वास है कि वह परीक्षा पास कर लेंगे और एक सक्रिय राजनेता के रूप में अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। मिश्रा ने कहा, “मैं किसी भी चीज की चिंता किए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता हूं। यहां तक कि मैं युवा छात्रों को भी यही कहता हूं। फोकस के साथ काम करना जीवन में सफलता का एकमात्र मंत्र है।”

बेटी की वजह से चर्चा में आए थे पप्पू भरतौल (Rajesh Mishra)

पप्‍पू भरतौल साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra Father) के पिता हैं।  याद दिला दें कि साक्षी मिश्रा साल 2019 में 3 जुलाई को अपने पिता के घर से भाग गई थीं। उन्होंने परिजनों की मर्जी के खिलाफ दलित लड़के अभितेज से लव मैरिज कर ली थी। शादी के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को साक्षी और उसके पति अभितेज ने तत्कालीन विधायक परिवार से जान के खतरे का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

Tags: 12th exambareilley newsUP Boardup news
Previous Post

आज पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government gives new impetus to women's safety.
उत्तर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती, 181 नं. हेल्पलाइन को मिली 20.70 लाख की वित्तीय मंजूरी

17/08/2026
Divyangjan Employment Campaign 3.0
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार और स्वरोजगार

17/08/2026
86 teams deployed for relief and rescue operations in flood-affected areas.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, NDRF-SDRF और PAC मोर्चे पर

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों पर मंगलवार को उपहारों की बारिश करेंगे सीएम योगी

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री

17/08/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का

यह भी पढ़ें

धमिका प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

19/02/2021
नई शिक्षा नीति

नागरी लिपि परिषद ने नई शिक्षा नीति 2०2० का किया समर्थन, लागू करने का दायित्व सरकार का

01/08/2020
kapil dev agarwal

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version